Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में 15 जुलाई तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर 6 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार, 12 जुलाई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 13 और 14 जुलाई को झारखंड के अधिकांश भागों में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    राज्य के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले पांच दिनों तक बना रहेगा। इसके चलते लगातार बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात भी हो सकता है। बारिश का सबसे अधिक असर रांची, खूंटी, गुमला, कोल्हान के जिले, रामगढ़ और बोकारो में देखने को मिलेगा।

    पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। रांची में भी रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई, जिससे तापमान गिरकर 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    Also Read : दुकानदार की गो’ली मा’रकर ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी

     

    Bokaro Cyclonic Circulation drizzle gumla heavy rain jharkhand Jharkhand news Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather update Khunti kolhan Monsoon rain Ramgarh ranchi temperature Thunderstorm weather department Weather Warning Yellow Alert कोल्हान खूंटी गुमला झारखंड झारखंड बारिश अलर्ट झारखंड मौसम अपडेट झारखंड समाचार तापमान बारिश बोकारो भारी बारिश मानसून मौसम चेतावनी मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रामगढ़ रिमझिम बारिश वज्रपात साइक्लोनिक सर्कुलेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुकानदार की गो’ली मा’रकर ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article पंचर दुकान पर काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    क्राइम

    खूंटीः प्रिंसिपल बेनेदिक पर गोली से नहीं, चाकू से किया गया हमला

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 शहीदों में राज्य के तीन पुलिसकर्मी

    October 21, 2026
    झारखंड

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.