Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 8:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»विश्व हृदय दिवस 2025 : “एक भी धड़कन न चूकें”, दिल को कैसे रखें तंदुरुस्त… जानें
    देश

    विश्व हृदय दिवस 2025 : “एक भी धड़कन न चूकें”, दिल को कैसे रखें तंदुरुस्त… जानें

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हृदय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है, जो हमें हमारे दिल की अहमियत याद दिलाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान, तनाव और निष्क्रिय जीवनशैली हृदय के लिए खतरनाक है। पहले केवल बुजुर्गों में हृदय रोग आम थे, लेकिन अब युवा भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। इस दिन का मकसद लोगों को हृदय रोगों के लक्षण पहचानने, समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना है।

    2025 की थीम : “एक भी धड़कन न चूकें”

    इस साल की थीम है “एक भी धड़कन न चूकें”। इसका मतलब है कि अपने दिल की सेहत को कभी नजरअंदाज न करें। नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, तनाव कम करना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जरूरी है। यह दिन हमें बताता है कि हर धड़कन कीमती है।

    हृदय रोग के आंकड़े

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल 1.7 करोड़ लोग हृदय रोगों से मरते हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कोरोनरी हृदय रोग सबसे आम हैं। इनमें से 85% मौतें हृदय संबंधी समस्याओं से होती हैं। समय पर सावधानी और जांच से इन्हें रोका जा सकता है।

    विश्व हृदय दिवस का इतिहास

    विश्व हृदय दिवस की शुरुआत 1999 में हुई और पहला आयोजन 2000 में हुआ। 2012 से इसे हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। दुनिया के 90 से ज्यादा देशों में इस दिन जागरूकता अभियान और हृदय स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    हृदय रोगों का बढ़ता खतरा

    आजकल फैटी लिवर, धमनी कैल्सीफिकेशन और स्लीप एपनिया जैसी समस्याएं आम हैं। महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद और युवाओं में लंबे समय तक बैठने की आदत से हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में उच्च रक्तचाप और फैटी लिवर, मुंबई में बिना लक्षणों के कोरोनरी कैल्शियम, चेन्नई में 29% लोगों में मधुमेह, बेंगलुरु में कम उम्र में उच्च रक्तचाप और लखनऊ में कॉलेज छात्रों में मोटापा और उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ रही है।

    हार्ट अटैक के लक्षण

    • सीने में बेचैनी, दबाव या भारीपन।
    • सांस लेने में तकलीफ या थकान।
    • ठंडा पसीना, मतली या उल्टी।
    • चक्कर आना या अचानक थकान।

    सबसे ज्यादा खतरे में कौन?

    • उच्च रक्तचाप, मधुमेह या मोटापे से पीड़ित लोग।
    • मानसिक तनाव वाले व्यक्ति।
    • धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करने वाले।
    • उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोग।

    बचाव के उपाय

    लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नियमित जांच, संतुलित भोजन, रोजाना हल्का व्यायाम, शराब-धूम्रपान से दूरी और तनाव नियंत्रण से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। विश्व हृदय दिवस हमें याद दिलाता है कि अपने दिल की देखभाल हर उम्र में जरूरी है।

    Also Read : सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड : MCX पर सोना ₹1,14,600 और चांदी ₹1,42,500 के स्तर पर

    focus on heart health know the importance of World Heart Day Theme of World Heart Day 2025: “Don't miss a beat” why World Heart Day is celebrated… know World Heart Day World Heart Day 2025 World Heart Day 2025: “Don’t miss a beat” क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस... जानें जानें विश्व हृदय दिवस का महत्व दिल की सेहत पर दें ध्यान विश्व हृदय दिवस विश्व हृदय दिवस 2025 विश्व हृदय दिवस 2025 : “एक भी धड़कन न चूकें” विश्व हृदय दिवस 2025 का थीम : “एक भी धड़कन न चूकें”
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के 300 स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
    Next Article बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 10 आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित, हाईटेक सुविधाओं से लैस

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: बोले- 5 मई को भाजपा सरकार, उसके बाद घुसपैठियों पर बड़ा प्रहार

    April 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल चुनाव : त्योहार नहीं फिर भी वोट की खातिर घर लौटने की होड़, हर ट्रेन चल रही फुल

    April 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में लगी आग, 70 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

    April 21, 2026
    Latest Posts

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026

    62 CDPO और 237 लेडी सुपरवाइजर को CM हेमंत ने दिया नियुक्ति पत्र, बोल- काम के आधार पर मिलेगा सम्मान

    April 21, 2026

    “नेताओं के कमरे से शुरू होता है करियर”: पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.