Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»‘स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य’ थीम पर मनाया जायेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस
    देश

    ‘स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य’ थीम पर मनाया जायेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विश्व
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण अवसर है. इस दिन का उद्देश्य स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सेहत के अधिकारों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है. 7 अप्रैल 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस की विशेष थीम ‘स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य’ (Healthy Beginnings, Hopeful Futures) रखी गई है, जो माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा पर फोकस करती है.

    जानें क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास

    7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की गई थी, और उसी दिन से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत की गई. पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 1950 में मनाया गया था, और तभी से यह दिन हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के लिए हर साल एक नई थीम तय की जाती है, जो उस साल के वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों को उजागर करती है.

    विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व

    विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. इसके माध्यम से WHO सरकारों, संगठनों और आम जनता को स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और इन समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रेरित करता है. इसके अलावा, इस दिन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार करना और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना भी है.

    2025 वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम

    स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य की थीम 2025 में विशेष रूप से माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर केंद्रित है. यह थीम प्रेगनेंसी, डिलीवरी और पोस्टपार्टम केयर के समय उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की आवश्यकता पर बल देती है, ताकि मातृ और नवजात मृत्यु दर को कम किया जा सके. इस पहल के माध्यम से WHO दुनिया भर में मातृ और शिशु स्वास्थ्य के सुधार को लेकर सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद जताता है. हर साल की तरह, इस दिन को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, सेमिनार्स और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उनका महत्व समझ सकें.

    Also Read : दहाड़ने के लिए तैयार बुमराह, MI ने किया यह पोस्ट

    2025 7 अप्रैल 2025 April 7 global health issues health awareness health problems health security Healthy Beginnings Hopeful Futures raising awareness. right to health World Health Day आशाजनक भविष्य जागरूकता बढ़ाना नवजात शिशु माताओं का स्वास्थ्य विश्व स्वास्थ्य दिवस वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दे सेहत के अधिकार स्वस्थ शुरुआत स्वास्थ्य जागरूकता स्वास्थ्य समस्याएं स्वास्थ्य सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 07 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article रांची के दो लड़के बह गए हिमाचल की नदी में, मौ’त

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.