Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»वर्ल्ड कप 2023 : भारत-पाक का महामुकाबला आज, जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत
    खेल-सिनेमा

    वर्ल्ड कप 2023 : भारत-पाक का महामुकाबला आज, जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2023Updated:October 14, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अहमदाबाद : आइसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज शनिवार 14 अक्तूबर को होना है. दोनों  टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज एक दूसरे के आमने सामने होंगी. इस मैदान पर टूर्नामेंट का यह दूसरा मैच होगा. इससे पहले उद्घाटन मैच में गत विजेता इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने परास्त किया था. अब एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने भारत-पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतर रही हैं. बता दें कि भारत ने पहले मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने इरादे साफ कर दिए थे. इसके बाद उसने दूसरे मैच में अफगानिस्तान को बुरी तरह हराया. रोहित शर्मा के शानदार शतक से टीम को बड़ी जीत मिली. अब भारतीय टीम की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है.

    इसे भी पढ़ें : बिहार में बड़ा हादसा, गंगा में समाये चार स्कूली बच्चे, मची चीख-पुकार

    वर्ल्ड कप में 7 बार भारत-पाक का सामना, हमेशा जीता भारत

    अगर टीम इंडिया अहमदाबाद में शनिवार को विजयी होती है तो पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में नहीं हारने का सिलसिला भी जारी रहेगा. भारत ने अब तक सात बार विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान का सामना किया है और हर बार उसे जीत मिली है. इधर, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा की चुनौती सही प्लेइंग-11 चुनने की है. स्टार युवा ओपनर शुभमन गिल शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए हैं. वह डेंगू से पीड़ित होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से दूर रहे. इस दौरान शुभमन गिल को प्लेटलेट्स में कमी के कारण अस्पताल भी जाना पड़ा. अब सेहत में सुधार के बाद वह चेन्नई से अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. उन्होंने कुछ देर के लिए बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया है. हालांकि, गिल के खेलने पर अभी संशय बरकरार है. अगर वह खेलते हैं तो विश्व कप में उनका यह पहला मैच होगा. वह इस टूर्नामेंट में डेब्यू करेंगे.

    इसे भी पढ़ें : बिग बॉस 17 में 1 नहीं 5 यूट्यूबर्स लेंगे एंट्री, टीवी सेलेब्स को देंगे जोरदार टक्कर

    बाबर का फॉर्म में नहीं चलना पाकिस्तान की चिंता

    वहीं, पाकिस्तान की टीम ने पिछले मैच में ही एक बड़ा बदलाव किया था. उसने अनुभवी ओपनर फखर जमान की जगह अब्दुल्ला शफीक को मौका दिया. जिसके बाद शफीक ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी. बाबर आजम की फॉर्म से टीम परेशान है. वह दो मैचों में 15 रन ही बना सके हैं. शाहीन अफरीदी भी गेंदबाजी में ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि भारत के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें.

    इसे भी पढ़ें : एसीबी के हत्थे चढ़ा घूसखोर लिपिक, जानें पूरा मामला

    भारत-पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी/ रविचंद्रन अश्विन.

    पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ.

    Ahmedabad Babar Azam Cricket Update great match between India and Pakistan today ICC World Cup 2023 Johar Live Narendra Modi Stadium National news Rohit Sharma thrill of cricket अहमदाबाद आइसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्रिकेट अपडेट क्रिकेट का रोमांच जोहार लाइव नरेंद्र मोदी स्टेडियम नेशनल न्यूज बाबर आजम भारत व पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज रोहित शर्मा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला की बेटी ने बढ़ाया झारखंड का मान, नेशनल एथलेटिक्स चैंपियन बनीं फ्लोरेंस
    Next Article शांति समिति की बैठक में सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील

    Related Posts

    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.