Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा में ताप केंद्र में 15 फीट की ऊंचाई से गिर कर कर्मी की मौत, सहकर्मियों ने जाम किया प्लांट गेट
    झारखंड

    कोडरमा में ताप केंद्र में 15 फीट की ऊंचाई से गिर कर कर्मी की मौत, सहकर्मियों ने जाम किया प्लांट गेट

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा : जिले में कोडरमा ताप विद्युत केंद्र में काम करने वाले एक कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। प्लांट में काम के दौरान कर्मचारी 15 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। दुर्घटना सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। कर्मचारी यहां SR टर्बो कंपनी के फिटर के रूप में कार्यरत था। उसकी पहचान पतरातू थाना क्षेत्र के ग्राम बरतुवा निवासी कालेंद्र सिंह के रूप में की गई है।

    उसकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अपने सहकर्मी की मौत के बदले मुआवजे की मांग को लेकर दूसरे कर्मचारियों ने मंगलवार की सुबह प्लांट गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दूसरे कर्मचारियों व अधिकारियों को अंदर जाने से रोक दिया। बताया गया कि कर्मचारी के शव को बगैर मुआवजे के उसके गांव भेज दिया गया।

    इससे दूसरे कर्मचारी भड़क गए। मंगलवार की सुबह मजदूरों ने यूनियन नेता विजय पासवान के नेतृत्व प्लांट के गेट नंबर 1 को पूरी तरह जाम कर दिया गया। किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को प्लांट में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि कालेंद्र सिंह प्लांट में काम करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ।

    इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत होने के बाद कंपनी के लोगों ने आनन-फानन में उनके शव के पैतृक आवास पहुंचा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दूसरे मजदूर शव को वापस प्लांट लाने की मांग पर अड़ गए।

    यूनियन नेता ने बताया कि अधिकारियों की मिलीभगत से मजदूरों को शोषण किया जा रहा है। मजदूर की मौत की सूचना लोगों को नहीं दी गई । कहा कि मृतक के परिजनों को जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक गेट पूरी तरह जाम रहेगा।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों का हंगामा, अधिकारियों के रवैये से नाराज
    Next Article सिमडेगा में हाथी के हमले में युवक घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.