Pakur : पाकुड़ के अंबेडकर चौक, मेन रोड स्थित आइडियल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर का रविवार को भव्य उद्घाटन उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती अनीता पूर्ति, नयन कुमार (डीएसई, पाकुड़), राहुल कुमार (डीएसओ, पाकुड़) और डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनीता पूर्ति ने कहा कि आज के दौर में पुस्तकालय और कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन का माहौल और आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही युवाओं को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लाइब्रेरी इंचार्ज रूपेश कुमार सहित दुर्गेश चौधरी, करण ठाकुर, गौरव कुमार, दीपांकर, राजीव कुमार और कई शिक्षकों की अहम भूमिका रही। उनकी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Also Read : धनबाद में एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर

