Khunti : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की खूंटी जिला समिति की बैठक रविवार को तोरपा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला समिति के अध्यक्ष कुणाल भगत ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा प्रखंड और पंचायत स्तर पर समिति गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आने वाले दिनों के लिए संगठन की कार्ययोजना भी तैयार की गई। बैठक में नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। इसके लिए गांव-गांव में जाकर लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें।
बैठक के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस दौरान सनीदेवल नाग सहित दर्जनों लोगों ने जेएलकेएम की सदस्यता लेते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। नए सदस्यों का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया और उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में प्रखंड और पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा, ताकि संगठन की पकड़ ग्रामीण क्षेत्रों तक और मजबूत हो सके। साथ ही सदस्यता अभियान को भी तेज किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग संगठन से जुड़ सकें। इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त संगठन महासचिव मनीष साहू, जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Also Read : धनबाद में एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर

