Ranchi : रांची में महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के रोमांचक मुकाबले में श्राची बंगाल टाइगर्स ने एसजी पाइपर्स को शूटआउट में 4-3 से मात दी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रही। सडन डेथ में लालरेमसियामी ने निर्णायक गोल कर श्राची को जीत दिलाई।
मैच की शुरुआत तेज रफ्तार से हुई। श्राची बंगाल टाइगर्स ने शुरुआती मिनटों में दबदबा बनाया और लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। छठे मिनट में अगुस्टिना गोरजेलानी ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 10वें मिनट में एसजी पाइपर्स की लोला रिएरा ने गोल कर स्कोर 1-1 किया।
11वें मिनट में लालरेमसियामी ने शानदार गोल कर श्राची को फिर आगे बढ़ाया। दूसरे क्वार्टर में गोरजेलानी ने अपना दूसरा गोल किया। पहले हाफ के अंत तक श्राची बंगाल टाइगर्स 3-1 से आगे थी।
दूसरे हाफ में एसजी पाइपर्स ने वापसी की। 59वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो के गोल से स्कोर 3-2 हुआ। मैच के अंतिम मिनट में लोला रिएरा ने पेनल्टी स्ट्रोक गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया और मैच शूटआउट में गया।
शूटआउट में दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल किए। सडन डेथ में लालरेमसियामी ने निर्णायक गोल कर श्राची बंगाल टाइगर्स को रोमांचक जीत दिलाई।
Also Read : निर्वासित बलोच नेता मीर यार बलोच ने भारत के विदेश मंत्री को लिखा खुला पत्र


