Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023: 3 आईपीएस, 20 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर समेत 1 हजार फोर्स संभालेंगे सुरक्षा की कमान
    खेल-सिनेमा

    वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023: 3 आईपीएस, 20 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर समेत 1 हजार फोर्स संभालेंगे सुरक्षा की कमान

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2023Updated:October 26, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 की शुरुआत शुक्रवार 27 अक्टूबर को राजधानी रांची में हो रही हैं. इसका आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा. आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और स्टेडियम की सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बता दें की चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारत, चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड समेत छह टीमें रांची पहुंच चुकी हैं.

    जोहार लाइव से बातचीत के दौरान डीआईजी अनूप बिरथरे ने  बताया की  चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई हैं. नवीन पुलिस केंद्र में सुरक्षा में तैनात डीएसपी, इंस्पेक्टर और जवानों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस मुख्यालय की ओर से 3 आईपीएस, 20 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर और 1 हजार अतिरिक्त जवान रांची जिला को उपलब्ध कराया गया हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा रांची के एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी की जिम्मेदारी अलग-अलग बांटी गई हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य और रांची के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां इंटरनेशनल हॉकी मैच हो रहा हैं. यहां लोग मैच देखने आए और इंडिया की टीम समेत विदेशी टीमों और मेहमानों की हौसला अफजाई करें. उन्हें दिखाएं की झारखंड में हॉकी कितनी लोकप्रिय है और झारखंड राज्य में लोग हॉकी को कितना महत्व देते हैं.

    स्पष्ट निर्देश, डयूटी के दौरान लापरवाही बर्दास्त नहीं

    डीआईजी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर हर बिंदुओं पर डीएसपी से लेकर जवानों तक को दिशा-निर्देश दिए गए हैं. जवानों को साफ ड्रेस पहनने बोला गया हैं. इसके अलावा स्पष्ट निर्देश दिये गए है कि डयूटी के दौरान लापरवाही बर्दास्त नहीं किये जायेंगे. डयूटी स्थान से हटने पर विभागीय कार्रवाई भी होगी.

    वाटर बोतल समेत कई सामान स्टेडियम मे नहीं अलाउड

    हॉकी स्टेडियम के अंदर और बाहर जिनकी ड्यूटी हैं. उन्हें ब्रीफिंग की जा रही, इस पूरे व्यवस्था को 3 जोन में बांटा गया हैं. जिसमें स्टेडियम के अंदर की व्यवस्था जहां दर्शक और टीम रहेंगे. कोई भी प्रतिबंध वस्तु लेकर अंदर नहीं जा सकेंगे. इसके साथ-साथ वाटर बोतल समेत अन्य कई सामान अंदर अलाउड नहीं हैं.

    स्टेडियम में सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

    इसके साथ ही किसी भी वीवीआईपी के बॉडीगार्ड हथियार लेकर स्टेडियम के अंदर नहीं जा सकेंगे. स्टेडियम के अंदर और बाहर सादे लिवास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैं. किसी भी संदिग्ध को देखते ही कब्जे में लेने का निर्देश दिया गया हैं. साथ ही स्टेडियम के बाहर चारों गेटों पर पूरी जांच के बाद ही दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री होगी.

    ये भी पढ़ें: स्वांग हवाई अड्डा को पार्क मे ना किया जाए परिवर्तित, बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति ने की बैठक

    झारखंड झारखंड पुलिस डीआईजी अनूप बिरथरे रांची रांची पुलिस वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वांग हवाई अड्डा को पार्क मे ना किया जाए परिवर्तित, बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति ने की बैठक
    Next Article 27 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का बूथ पर प्रकाशन, 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    Latest Posts

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.