Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महिलाओं ने फाड़े मंईयां सम्मान योजना के पोस्टर, CO OFFICE में काटा बवाल
    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाओं ने फाड़े मंईयां सम्मान योजना के पोस्टर, CO OFFICE में काटा बवाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 9, 2025Updated:January 9, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिलाओं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : हर महिला को हर महीने 2500 रुपए देने वाली झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मंईयां सम्मान योजना’ से वंचित महिलाओं का रौद्र रूप बुधवार को धनबाद में देखने को मिला. जिसके बाद उनका यह रूप देखकर अंचल अधिकारी और अंचल कार्यालय के कर्मचारी भाग खड़े हुए. मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना का पोस्टर फाड़कर उसमें आग के हवाले कर दिया. धनबाद जिले के धनबाद अंचल कार्यालय में महिलाओं ने काफी देर तक जमकर बवाल किया. इसके बाद बाहर लगे ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के पोस्टर को फाड़कर उसमें आग लगा दी. महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. उन्होंने कहा कि जब सबको इस योजना का लाभ मिलना है, तो उनको क्यों नहीं मिल रहा.

    महिलाओं ने चिरागोड़ा-हीरापुर मुख्य मार्ग पर मंईयां सम्मान योजना का पोस्टर फाड़कर जला दिया और रोड को जाम कर दिया. महिलाओं ने कहा कि जब तक मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा, सड़क को खाली नहीं करेंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है. मंईयां सम्मान के नाम पर वोट ले लिया, अब पैसे देने की बारी आई, तो सरकरी कर्मचारी उन्हें इस ऑफिस से उस ऑफिस दौड़ा रहे हैं.

    महिलाओं का गुस्सा देख CO और अंचल के कर्मचारी हो गये गायब 

    अंचल कार्यालय पहुंची महिलाओं ने कहा कि वह चार महीने से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहीं हैं. अंचल कार्यालय के कर्मचारी उपायुक्त के कार्यालय जाने को कहते हैं, तो उपायुक्त कार्यालय से वापस अंचल कार्यालय भेज दिया जाता है. दफ्तरों के चक्कर लगा-लगाकर वह परेशान हो गईं हैं. कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही. महिलाओं का गुस्सा देख अंचल अधिकारी और अंचल कार्यालय के कर्मचारी बारी-बारी से वहां से निकल गए. अंचल कार्यालय थोड़ी ही देर में ही खाली हो गया.

    महिलाओं ने कहा कि वह घर का सारा काम छोड़कर मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने आते हैं. एक उम्मीद है कि सरकार की योजना का लाभ मिलेगा, तो परिवार का गुजारा करने में मदद हो जाएगी. बच्चों की पढ़ाई का खर्च निकल आएगा. लेकिन, अधिकारियों को आम लोगों की परेशानी से कोई लेना-देना ही नहीं है. बार-बार दौड़ाया जा रहा है. महिलाओं ने कहा, ‘कार्यालयों के चक्कर लगा-लगाकर हम थक चुके हैं. अब आर-पार होकर रहेगा.’

    Also Read: बेकाबू ऑटो पेड़ से टकराया, तीन घायल

    Also Read: ‘उम्मीद है हम सब आज रात सुरक्षित रहें’, लॉस एंजेलिस की आग पर Priyanka Chopra का आया पोस्ट

    Also Read: रांची समेत झारखंड में सर्दी का सितम, जानें कब तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

    Also Read: तिरुपति मंदिर में कैसे मची भगदड़, जिसने ली 6 श्रद्धालुओं की जान

    Also Read: अपराध रोकने रांची पुलिस गली-मोहल्ले में करेगी पैदल गश्ती : SSP

    Also Read: MSME इकाईयों की हालत पर समीक्षा कर गये प्रमंडलीय आयुक्त

    Also Read: खड़े ट्रकों से तेल टपाने को लगाया था गजब फॉर्मूला… जानें

    Also Read: बिहार में इस दिन से शुरू हो जाएगा मेगा Job फेयर, कर ले तैयारी

    Also Read: जिसकी ह’त्या की सजा काट रहे थे चाचा, वो भतीजा 16 साल बाद मिला जिन्दा

    Also Read: मां का संस्कार कर लौट रहे बेटे की मौ’त, चार घायल

    circle office circle officer Dhanbad Dhanbad demonstration government scheme jharkhand Jharkhand Government Maiyaan Samman Yojana poster burning scheme benefits sloganeering women's outrage women's protest अंचल अधिकारी अंचल कार्यालय झारखंड झारखंड सरकार धनबाद धनबाद प्रदर्शन नारेबाजी पोस्टर जलाना मईया सम्मान योजना महिला आक्रोश महिलाओं का विरोध योजना का लाभ सरकारी योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में इस दिन से शुरू हो जाएगा मेगा Job फेयर, कर ले तैयारी
    Next Article गैराज में मिली मालिक की बॉडी, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    क्राइम

    सोशल मीडिया पर खबर रिपोस्ट करने से नहीं चलेगा केस, कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः महुआडांड़ के जंगलों में दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 63 कारतूस और आईईडी के दो कंटेनर बरामद

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार

    October 23, 2026
    क्राइम

    कैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?

    October 23, 2026
    Latest Posts

    सोशल मीडिया पर खबर रिपोस्ट करने से नहीं चलेगा केस, कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

    October 23, 2026

    झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

    October 23, 2026

    झारखंडः महुआडांड़ के जंगलों में दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 63 कारतूस और आईईडी के दो कंटेनर बरामद

    October 23, 2026

    चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार

    October 23, 2026

    कैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.