Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बर्थडे पार्टी में नशीला पिज्जा खिलाकर किया युवती से दु’ष्कर्म, आरोपी दानिश गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बर्थडे पार्टी में नशीला पिज्जा खिलाकर किया युवती से दु’ष्कर्म, आरोपी दानिश गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 13, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर एक युवती से दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के आधार पर लालपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की कोशिश में था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। मामले की जांच जारी है।

    दोस्त की बर्थडे पार्टी में बुलाया गया

    करीब 25 साल की पीड़िता जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में रहकर एमडीएस की तैयारी कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए फर्दबयान में बताया कि 9 अप्रैल को उसका दोस्त ओली विश्वकर्मा उसे गोकुल वाटिका स्थित एक फ्लैट में आयोजित जन्मदिन पार्टी में बुलाया था। पीड़िता के अनुसार, उसे कहा गया था कि पार्टी में कई लड़कियां भी मौजूद रहेंगी, लेकिन जब वह वहां पहुंची तो देखा कि फ्लैट में कुछ युवक पहले से मौजूद थे। इससे वह असहज हो गई और वहां से लौटना चाहती थी, लेकिन दोस्तों ने भरोसा दिलाकर उसे रोक लिया।

    पिज्जा खाने के बाद बिगड़ी हालत

    पीड़िता ने बताया कि रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। इसी दौरान आरोपी दानिश ने उसे पिज्जा दिया। पिज्जा खाने के बाद उसे नशा जैसा महसूस हुआ और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। युवती किसी तरह खुद को संभालते हुए आराम करने के लिए एक कमरे में गई, लेकिन आरोप है कि उसी समय दानिश भी वहां पहुंचा और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।

    कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म

    पीड़िता का आरोप है कि नशे की हालत का फायदा उठाकर दानिश ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि सुबह जब उसे होश आया तो वह खून से लथपथ थी और बेहद कमजोर महसूस कर रही थी। घटना के बाद उसने अपने दोस्त को जानकारी दी, जिसके बाद उसे हॉस्टल पहुंचाया गया।

    अस्पताल में भर्ती, फिर पुलिस को दी गई सूचना

    पीड़िता की तबीयत लगातार बिगड़ती रही। इसके बाद 11 अप्रैल को उसे ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने बताया कि सहेली के कहने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर लालपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता का फर्दबयान दर्ज किया।

    आरोपी बंगाल भागने की फिराक में था

    पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार वह पश्चिम बंगाल भागने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते उसे पकड़ लिया गया।

    जांच जारी, अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही पुलिस

    पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पार्टी में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हर संभव सहायता दी जा रही है और केस को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

    Also Read : रांची में अतिक्रमण पर निगम सख्त, स्टेशन रोड से अरगोड़ा तक चला अभियान

    arrested Danish Woman Raped After Being Fed Drug-Laced Pizza at Birthday Party; Accused आरोपी दानिश गिरफ्तार बर्थडे पार्टी में नशीला पिज्जा खिलाकर किया युवती से दुष्कर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article33% आरक्षण पर जामताड़ा से बुलंद हुई आवाज, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया ऐतिहासिक
    Next Article मांडर टोल प्लाजा पर 30-40 लोगों का हमला, मैनेजर समेत कई कर्मी घायल… देखें वीडियो

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.