Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मांडर टोल प्लाजा पर 30-40 लोगों का हमला, मैनेजर समेत कई कर्मी घायल… देखें वीडियो
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर टोल प्लाजा पर 30-40 लोगों का हमला, मैनेजर समेत कई कर्मी घायल… देखें वीडियो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 14, 2026Updated:April 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित एक टोल प्लाजा पर बीती रात अचानक भयंकर बवाल हो गया। आरोप है कि 30 से 40 लोगों का एक समूह अलग अलग कार से टोल प्लाजा पहुंचा और जबरन टोल लाइन तोड़कर अंदर घुस गया। विरोध करने पर उन्होंने टोल मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना में कई टोल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    रात 9 बजे के आसपास की घटना

    टोल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यह घटना 13 अप्रैल को रात करीब 9 बजे की है। टोल प्लाजा के लाइन नंबर 7 पर यह विवाद शुरू हुआ। यह लाइन ओडी और बाइक के लिए निर्धारित थी, लेकिन कुछ लोग जबरन कार लेकर उसी लाइन से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। कर्मियों ने जब नियम के अनुसार उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे लोग उग्र हो गए और टोल लाइन क्रॉस कर जबरदस्ती अंदर घुस आए।

    टोल मैनेजर और कर्मचारियों से मारपीट

    बताया जा रहा है कि आरोपियों ने टोल मैनेजर के साथ गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद अन्य कर्मचारियों पर भी हमला कर दिया गया। मारपीट में टोल का अकाउंटेंट और अन्य कर्मी भी घायल हो गए। घटना के बाद टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

    सरकारी संपत्ति को नुकसान

    टोल प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ-साथ टोल प्लाजा की सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। कुछ उपकरणों और टोल बूथ के सामान को तोड़ने की बात कही जा रही है।

    5 हजार रुपये नकद लूटने का आरोप

    टोल कर्मियों ने यह भी दावा किया है कि हमलावरों ने हंगामा के दौरान टोल से 5,000 रुपये नकद भी चोरी कर लिए।

    कई गाड़ियों के नंबर बताए गए

    घटना में शामिल कुछ गाड़ियों के नंबर भी सामने आए हैं। शिकायत के अनुसार इनमें शामिल वाहन इस प्रकार बताए गए हैं—

    • JH 01 DG 8553 स्विफ्ट (ब्लू रंग)
    • JH 02 BM 9725 बलेनो (सिल्वर रंग)
    • JH 01 BA 3900 अल्टो 800
    • JH 01 AJ 8239 स्विफ्ट कार
    • JH 01 AN 2870
      इसके अलावा कुछ अन्य गाड़ियां भी बताई गई हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।
    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260414-WA0003.mp4

    थाना में शिकायत, कार्रवाई की मांग

    टोल प्रबंधन की ओर से मांडर थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत की गई है। आवेदन में कहा गया है कि यह हमला जानलेवा था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : बर्थडे पार्टी में नशीला पिज्जा खिलाकर किया युवती से दु’ष्कर्म, आरोपी दानिश गिरफ्तार

    30–40 People Attack Mandar Toll Plaza; Several Employees Including Manager Injured... Watch Video मांडर टोल प्लाजा पर 30-40 लोगों का हमला मैनेजर समेत कई कर्मी घायल... देखें वीडियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबर्थडे पार्टी में नशीला पिज्जा खिलाकर किया युवती से दु’ष्कर्म, आरोपी दानिश गिरफ्तार
    Next Article व्हाट्सएप से लीक हुआ पेपर, अभ्यर्थियों से पहले ही वसूले गए 3-3 लाख रुपए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.