Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोहरदगा : बुलबुल जंगल में महुआ चुनने के दौरान IED में विस्फोट, महिला की मौत
    झारखंड

    लोहरदगा : बुलबुल जंगल में महुआ चुनने के दौरान IED में विस्फोट, महिला की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा: महुआ चुनने के दौरान आईईडी बम की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है. महिला पलामू जिला के पांकी की रहने वाली बताई जा रही है. हालांकि महिला के शव को ग्रामीण जंगल से निकाल कर उसके मायके में पहुंचा चुके हैं. इसके बाद ही पुलिस को मामले की जानकारी हुई है. लोहरदगा में आईईडी विस्फोट के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. महिला के बारे में पता लगाने को लेकर पुलिस द्वारा अभियान तेज कर दिया गया है. लोहरदगा जिला के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है. घटनास्थल बुलबुल का जंगल है.

    सूचना मिलने के बाद लातेहार और लोहरदगा थाना की पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हालांकि लोहरदगा जिला पुलिस द्वारा घटना की पुष्टि की गई है. मृतक की पहचान हो चुकी है. जंगल में महुआ चुनने गई थी महिलाः जिला के सुदूरवर्ती बुलबुल जंगल में शुक्रवार को महिला शकुंती देवी अन्य महिलाओं के साथ महुआ चुनने के लिए गई थी. जहां पर वह आईईडी की चपेट में आ गई. जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला का नाम शकुंती देवी बताया जा रहा है. महिला पलामू जिला के पांकी की रहने वाली थी जबकि लातेहार जिला के छिपादोहर थाना अंतर्गत गणेशपुर गांव में महिला का मायका है. महिला लातेहार जिला के गोताग गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर में आई हुई थी. जहां से वह अन्य महिलाओं के साथ महुआ चुनने के लिए बुलबुल जंगल में पहुंच गई थी.

    इसी दौरान से शकुंती अचानक से आईईडी बम विस्फोट की चपेट में आ गई. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. शनिवार को ग्रामीण उसका शव लेकर उसके मायके लातेहार जिला के छिपादोहर थाना क्षेत्र के गनेशपुर पहुंचे. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. सूचना मिलने के बाद लातेहार और लोहरदगा पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    लोहरदगा जिला में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से लगातार ग्रामीण और सुरक्षा बल के जवान अपनी जान गंवा रहे हैं. विगत 8 फरवरी 2022 से चलाए गए ऑपरेशन डबलबुल के दौरान भी दो जवान आईईडी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इससे पहले भी कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है. फिर एक बार एक महिला की मौत ने कई सवालों को जन्म दे दिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो: बेरमो में कोयला खदान में चाल धंसी, एक की मौत
    Next Article 34 किलो गांजा के साथ बाप- बेटा गिरफ्तार, प्रथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.