Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद: प्रसव के 28 घंटे बाद महिला की मौत, तीमारदारों ने की अस्पताल में तोड़फोड़
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद: प्रसव के 28 घंटे बाद महिला की मौत, तीमारदारों ने की अस्पताल में तोड़फोड़

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद। प्रसव के 28 घंटे बाद महिला की मौत पर परिजनों ने आपा खो दिया। नाराज परिजनों ने झरिया के मातृ सदन अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने के बाद पहुंची झरिया थाना पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

    तीसरा थाना क्षेत्र के मुकुंदा के रहनेवाले सुनील साव ने अपनी गर्भवती पत्नी नेहा को प्रसव के लिए दो दिन पहले मातृ सदन में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद अस्पताल की डॉक्टर फरहा, प्रसूता नेहा का इलाज कर रहीं थीं। महिला के भाई मनीष गुप्ता ने बताया कि 28 घंटे पहले ऑपरेशन से बहन प्रसव का प्रसव कराया गया। सभी लोग खुश थे। अचानक मां ने उसे फोन कर सूचना दी कि बहन की तबीयत अचानक खराब हो गई। वे अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी में तैनात नर्सों से बहन के बारे में जानकारी मांगी लेकिन किसी ने कोई भी जानकारी नहीं दी।

    अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, काफी परेशान होने के बाद भी किसी ने कोई जानकारी नहीं दी. इधर उसकी मौत हो गई। महिला के भाई ने इलाज में लापरवाही बरतने और डॉक्टर नहीं होने के कारण प्रसूता की मौत का आरोप लगाया है। वहीं मातृ सदन ट्रस्ट के सचिव रमेश अग्रवाल ने कहा कि अक्सर मरीज की मौत के बाद उनके परिजन आवेशित हो जाते हैं। इस कारण यह घटना घटी है, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि नर्स और डॉक्टर में तालमेल की थोड़ी कमी है। ट्रस्ट की बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा।

    वहीं मौके पर पहुंचे झरिया थाना के इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मरीज के परिजन और अस्पताल प्रबंधन दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने दोनों ओर से सुलहनामे की बात भी कही है। इसके साथ ही इंस्पेक्टर ने कहा कि आए दिन मातृ सदन में मौत के बाद हंगामे की सूचना मिल रही है. इसके लिए जिले के सिविल सर्जन से संपर्क कर उन्हें अवगत कराया जाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतराः नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, कोल ट्रांसपोर्टिंग बंद रखने की दी धमकी
    Next Article पलामू में अपराधी बेखौफ, सदर थाने के गेट पर किया फायरिंग, हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.