Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»7 लाख का लगा चुना, महिला ने 10वीं मांजिल से कूदकर दे दी जान
    क्राइम

    7 लाख का लगा चुना, महिला ने 10वीं मांजिल से कूदकर दे दी जान

    Sponsored By: ADITI ARYA August 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक 24 साल की महिला युक्ति जिंदल को 7 लाख रुपये का चूना लगाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले गिरोह के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  युक्ति एक फाइनेंस प्रोफ़ेशनल थी. उसे नौकरी का झांसा देकर इस धोखाधड़ी में फंसाया गया था.  यह घटना तीन महीने पहले की है, जब युक्ति ने अपने घर की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी.  शुरुआती जांच में पता चला कि युक्ति वर्क फ्रॉम होम जॉब की तलाश में थी, तभी इस गिरोह ने उसे अपने जाल में फंसाया.  गिरोह ने उसे वेबपेज और वीडियो की समीक्षा लिखने और लाइक करने के बदले अच्छा पैसा देने का वादा किया था. शुरुआत में युक्ति को अच्छा मुनाफा होने लगा जिसकी वजह से और इस मुसीमात में घुसती चली गई , जिससे उसका विश्वास बढ़ गया.  बाद में गिरोह ने उसे और पैसे निवेश करने के लिए लालच दिया.  युक्ति ने विश्वास में आकर 5 लाख रुपये का लोन लिया और सारा पैसा उनके बताए गए स्कीम में लगा दिया। जब युक्ति ने पैसे निकालने चाहे तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई है.  गिरोह ने उसके लिए जो खाता बनाया था, उससे पैसे नहीं निकल रहे थे.  गिरोह के लोग भी अब उससे संपर्क नहीं कर रहे थे.

    10वीं मंजिल से लगाई छलांग 

    त्यागी ने कहा कि वह इस दबाव और धोके को सहन न कर सकी , न जाने कर्ज कैसे चुकाना है या पैसे कैसे वसूलने हैं.  वह अगले दिन अपने 10वीं मंजिल वाले फ्लैट से कूदकर मौत को गले लगा लिया. साइबर सेल ने युक्ति की टेलीग्राम चैट और बैंक लेनदेन की भी जांच की.  पैसे के लेन-देन के आधार पर पुलिस उत्तर प्रदेश के बागपत के निवासी रिजवान अहमद तक पहुंची.  6 अगस्त को उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि धोखाधड़ी की रकम में से 50,000 रुपये उसके केनरा बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे.

    5 सदस्य की हुई गिरफ़्तारी

    रिजवान ने बताया कि गिरोह के लिए बैंक खाते तैयार कराने वाले दानिश, हैदर और विमल का भी इस मामले में हाथ है. तीनों को गुरुवार को दिल्ली के गणेश नगर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरोह की तरफ से युक्ति से बातचीत करने वाले प्रशांत को भी गणेश नगर से गिरफ्तार किया गया है. प्रशांत ने ही रिजवान और अन्य लोगों को गिरोह में शामिल होने और कमीशन के बदले में अपने बैंक खाते इस्तेमाल करने के लिए राजी किया था.

    #Jharkhand News #Online news Jharkhand news Johar Live Online news आज की खबर फरीदाबाद साइबर क्राइम मौत मौत की खबर लेटेस्ट न्यूज साइबर फ्रॉड मामले स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी में मिला पेन ड्राइव, दर्ज होगी प्राथमिकी
    Next Article हेमंत सोरेन का 49वां जन्‍मदिन: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई, झारखंड के लोकप्रिय सीएम के साधारण जीवन की सराहना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    क्राइम

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026
    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    Latest Posts

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.