Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला बॉक्सर गिरफ्तार, पुलिस गिरफ्तार कर रांची से हरियाणा ले गई
    झारखंड

    भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला बॉक्सर गिरफ्तार, पुलिस गिरफ्तार कर रांची से हरियाणा ले गई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : शातिर महिला बॉक्सर मधु यादव को पुलिस गिरफ्तार कर हरियाणा ले गई. महिला बॉक्सर मधु यादव पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है. वह भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करती थी. ठगी की आरोपी महिला बॉक्सर मधु यादव रांची में एक प्रोफेसर के यहां छिपी थी. जहां रांची पुलिस की सहायता से हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. झारखंड की राजधानी रांची में रहकर युवतियों को बॉक्सिंग के गुर सिखाने वाली मधु यादव हरियाणा की ठग निकली.

    भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर मधु यादव ने हरियाणा में कई लोगों से ठगी कर उनसे करीब 1.50 करोड़ की ठगी कर ली थी. ठगी के धंधे में मधु का पति पवन भी शामिल था. पति पत्नी के खिलाफ हरियाणा के गुड़गांव में पिछले साल प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसके बाद मधु झारखंड में पनाह ली हुई थी. हरियाणा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला बॉक्सर का पति पवन सेना में जवान है. वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर ठगी का धंधा किया करता था.

    वह युवाओं के साथ भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था. हरियाणा के रहने वाले एक दर्जन से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाने के एवज में दंपती ने 1.50 करोड़ रुपये ठग लिए थे. दोनों पति-पत्नी पैसे लेने के बाद युवाओं को फर्जी जॉइन लेटर भी दिया करते थे, इससे उन्हें यह भरोसा हो जाता था कि उनकी नौकरी लग गई है लेकिन जब वे आर्मी कार्यालय पहुंचे तब उन्हें जानकारी मिली कि उनके साथ ठगी को अंजाम दिया गया है. उसके बाद उन्होंने गुड़गांव में प्राथमिकी दर्ज करवाई.

    सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के घर में रह रही थी मधु

    हरियाणा से फरार होने के बाद शातिर महिला बॉक्सर मधु यादव रांची में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग दे रही थी. वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर विजय यादव के फ्लैट पर रह रही थी. हरियाणा में मधु के पति के गिरफ्तार होने के बाद यह सूचना मिली कि वह रांची में रह रही है, जिसके बाद हरियाणा पुलिस की टीम रांची पहुंची और रांची पुलिस की सहायता से पंडरा इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया.

    जब रांची पुलिस के साथ हरियाणा पुलिस मधु को गिरफ्तार करने प्रोफेसर विजय के घर पहुंची तब विजय यादव ने उसे छुपा दिया. तलाशी के दौरान मधु फ्लैट में नहीं मिली, इसी बीच महिला पुलिसकर्मियों को बाथरूम में किसी के होने का संदेह हुआ, बाथरूम खोलने पर मधु उसमें छिपी हुई मिली. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो के 43वें स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने विकास और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए आम जनता को आगे आने को कहा
    Next Article RIMS के एसी प्लांट में धमाका, एक कर्मचारी झुलसा, बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.