Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाइयां, शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट चर्चा में
    देश

    पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाइयां, शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट चर्चा में

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जन्मदिन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 यानी बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देश-विदेश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कर पीएम मोदी को बधाई दी। भारत में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने भी उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सहित कई विपक्षी नेताओं ने शुभकामनाएं दीं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हैं।

    शत्रुघ्न सिन्हा का भावुक पोस्ट, ट्रोलिंग भी

    शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मेरे सच्चे मित्र और माननीय PM नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ। भगवान आपको खुशियां, शांति, आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु दे।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एक बार दोस्त बने तो हमेशा दोस्त रहते हैं।”

    Once a friend always a friend indeed!!! pic.twitter.com/RyVIU44GpP

    — Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 17, 2025

    इस पोस्ट पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ आईं। कुछ यूजर्स ने पूछा, “क्या आप भाजपा में वापसी कर रहे हैं?” एक यूजर ने लिखा, “याद आ रही है पुरानी भाजपा वाली धमक? ममता बानो से दिल भर गया? भाजपा छोड़कर किस नेता का भला हुआ?” वहीं, एक अन्य ने कहा, “अब समय है कि मोदी जी शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा में वापस लें। मतभेद तो रोज़मर्रा की बात हैं।”

    शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफर

    ‘बिहारी बाबू’ और ‘शॉटगन’ के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा पहले भाजपा में थे। वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। 2019 में भाजपा से टिकट न मिलने पर उन्होंने बगावत कर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस जॉइन की। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने आसनसोल सीट से शानदार जीत हासिल की।

    जन्मदिन पर देशभर में उत्साह

    पीएम मोदी का जन्मदिन देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता इसे ‘सेवा दिवस’ और ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रहे हैं। रक्तदान शिविर, सफाई अभियान और गरीबों को भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर HappyBirthdayModiJi और ModiAt75 जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

    Shatrughan Sinha's post on PM Modi's 75th birthday is in the news. Shatrughan Sinha congratulated PM Modi on his 75th birthday. Shatrughan Sinha's post sparks discussion Wishes pour in from India and abroad on PM Modi's 75th birthday पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाइयां शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट चर्चा में शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर दी बधाइयां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSpotify फ्री यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब म्यूज़िक का मिलेगा और भी ज्यादा कंट्रोल
    Next Article पटना HC ने PM मोदी की मां के AI वीडियो हटाने का दिया आदेश, राहुल गांधी सहित कई को नोटिस जारी

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.