Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सारंडा के स्कूल में घुसे जंगली हाथी, चट कर गये बच्चों के मिड डे मील का सामान
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा के स्कूल में घुसे जंगली हाथी, चट कर गये बच्चों के मिड डे मील का सामान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 29, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सारंडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के घने सारंडा जंगल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हेन्देदिरी का है, जहां मंगलवार की आधी रात दो जंगली हाथी स्कूल परिसर में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने स्कूल के रसोईघर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखे मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) के लिए रखे चावल, दाल, सब्जियां समेत अन्य खाद्य सामग्री खा गए। इतना ही नहीं, हाथियों ने रसोईघर में रखे बर्तन और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के बाद स्कूल की मिड डे मील व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बुधवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे, तो उन्हें भोजन नहीं मिल सका।

    बच्चों और अभिभावकों में डर का माहौल

    राशन खत्म हो जाने के कारण बच्चों को बिना भोजन के ही पढ़ाई करनी पड़ी। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे पहले से ही हाथियों के डर के बीच स्कूल आते हैं। अब इस घटना के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार आवाजाही से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं।

    ग्रामीणों ने बताया पूरी घटना

    दुविल गांव निवासी वीर सिंह हांसदा ने बताया कि हेन्देदिरी टोला स्थित इस स्कूल में देर रात दो जंगली हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हाथियों ने न सिर्फ भोजन सामग्री नष्ट कर दी, बल्कि स्कूल की संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी अभी भी आसपास के जंगलों में मौजूद हैं। ऐसे में फिर से किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है।

    वन विभाग से कार्रवाई की मांग

    स्थानीय लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर भगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही स्कूल को हुए नुकसान की भरपाई की जाए और बच्चों के लिए जल्द से जल्द मध्याह्न भोजन व्यवस्था फिर से शुरू कराई जाए, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाया गया, तो भविष्य में और बड़ी घटना हो सकती है।

    Also Read : गुमला ट्रेजरी ऑफिसर पर वित्त विभाग का शिकंजा, जांच में अड़ंगा लगाने पर 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस

    Devour Children's Mid-Day Meal Supplies Wild Elephants Enter School in Saranda चट कर गये बच्चों के मिड डे मील का सामान सारंडा के स्कूल में घुसे जंगली हाथी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJTET फॉर्म भरने में तकनीकी संकट, हजारों अभ्यर्थी परेशान, जैक से लगाई गुहार
    Next Article इंस्टाग्राम चलाने पर नानी ने लगाई फटकार तो किशोरी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.