Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»CSK से क्यों बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़…जानें वजह
    खेल-सिनेमा

    CSK से क्यों बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़…जानें वजह

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल के बीच में बड़ा झटका लगा है. सीएसके के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं. अब एमएस धोनी बाकी सीजन के लिए टीम की कप्तानी संभालेंगे. यह जानकारी सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी. फ्लेमिंग ने कहा, ‘जहां तक ​​बदलाव की बात है, हमारे पास टीम में कुछ विकल्प हैं. हमने अभी तक किसी पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है. धोनी कप्तानी संभालने के लिए तैयार थे. उन्होंने स्थिति को समझा.’चेन्नई सुपरकिंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग  ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ऋतुराज गायकवाड़ को गुवाहाटी में चोट लगी थी. वह दर्द के साथ खेल रहे थे. हमने एक्स-रे करवाया, लेकिन उससे कुछ साफ नहीं हुआ. फिर हमने एमआरआई करवाया, जिससे पता चला कि उनकी कोहनी में फ्रैक्चर है. हम निराश हैं और उनके लिए दुखी हैं. हम उनकी कोशिशों की सराहना करते हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश, अब वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हमारे पास एक अनकैप्ड खिलाड़ी एमएस धोनी हैं, जो आईपीएल के बाकी मैचों में कप्तानी करेंगे.गायकवाड़ के बाहर होने से सीएसके की बल्लेबाजी हो होगी कमजोर

    ऋतुराज गायकवाड़ को 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चोट लगी थी, जब तुषार देशपांडे की एक गेंद जो शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ से ज्यादा उछली. उनके दाएं हाथ पर लगी थी. वह 5 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने को लेकर संदेह में थे, लेकिन फिर भी उन्होंने खेला. उन्होंने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी आखिरी मैच खेला. कप्तानी से ज्यादा गायकवाड़ की अनुपस्थिति सीएसके की बल्लेबाजी को कमजोर कर सकती है. अब सीएसके को अपनी प्लेइंग इलेवन और विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन में बदलाव करना पड़ेगा.

    धोनी ने 2023 में आखिरी बार सीएसके की कप्तानी की थी
    43 वर्षीय धोनी ने आखिरी बार 2023 में चेन्नई की कप्तानी की थी और अपनी टीम को रिकॉर्ड बराबरी वाले पांचवें आईपीएल खिताब तक पहुंचाया था. तब आईपीएल 2023 के फाइनल में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस को हराया था. यह खिताबी मुकाबला बारिश के कारण दो दिनों तक चला था.

    Also read: जमशेदपुर में नदी किनारे युवक का श’व बरामद, फैली सनसनी

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLand Record में छेड़छाड़ को लेकर DGP हुए सख्त, अधिकारियों को दिये कई निर्देश
    Next Article बकरे की बली चढ़ाने जा रहे थे, पर चली गयी चार लोगों की जान… जानिये कैसे

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.