Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डेढ़ हजार बिजली कर्मियों की जिम्मेवारी कौन लेगा, एक्सटेंशन हो गया ब्रेक
    झारखंड

    डेढ़ हजार बिजली कर्मियों की जिम्मेवारी कौन लेगा, एक्सटेंशन हो गया ब्रेक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : डेढ़ हजार बिजली कर्मियों की एक्सटेंशन पर ब्रेक लग गया है. इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा, अब तक यह तय नहीं हो पाया है. इस मसले पर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बिजली वितरण के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव से मुलाकात की. उन्होंने रांची एरिया बोर्ड में कार्यरत हज़ारों मानव दिवस कर्मियों की अवधि विस्तार समाप्त होने की बात बताई और कहा कि आज ये कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं. अगर कोई घटना-दुर्घटना होती है तो इसकी ज़िम्मेवारी कौन लेगा. यह विभाग को गंभीरता पूर्वक सोचना होगा. इसीलिए यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची को संवेदक का कार्य अवधि विस्तार दिया जाए या कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके. महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने अवधि विस्तार मामले पर कहा कि निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही एजेंसी बहाल कर ली जाएगी, ताकि सुचारू रूप से कर्मियों का भुगतान हो पाए.

    काम के दौरान कर्मी की मौत मामले में जीएम ने की कार्रवाई

    साथ ही अजय राय ने कहा कि पिछले साल 10 नवंबर को कामडारा में संवेदक के अंतर्गत कार्यरत मनोज साहू की मृत्यु काम के दौरान हो गई थी, जिसे लेकर लगातार गुमला एवं कामडारा के पदाधिकारियों को उसके आश्रित को उसकी जगह पर रखने में कई तरीके से मृतक के वृद्ध पिता हरि साहू को टाल-मटोल करते आ रहे थे. मामले में उन्होंने कार्रवाई की मांग की. मौके पर ही महाप्रबंधक ने सीधा वहां के एग्जीक्यूटिव एवं एसडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कल तक परिवार के आश्रित गिरधारी साहू को उसके कार्य पर रखते हुए एरिया बोर्ड को सूचित करें. साथ ही उन्होंने उस परिवार के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए हर संभव सहयोग की भी बात कही. इस अवसर पर मृतक मनोज साहू के परिवार के लोग भी मौजूद  थे.

    break on extension Central President Ajay Rai Jharkhand Energy Development Workers Union Jharkhand Update News Johar Live one and a half thousand electricity workers Power Distribution General Manager cum Chief Engineer PK Srivastava ranchi ranchi news एक्सटेंशन पर ब्रेक केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ डेढ़ हजार बिजली कर्मियों बिजली वितरण महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव रांची रांची अपडेट न्यूज रांची एरिया बोर्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाल ए ब्यूरोक्रेसी : 181 आइएएस में 19 अफसर के पास ही क्रीम विभाग, बाकी मेन स्ट्रीम से आउट
    Next Article छह अक्टूबर को दिल्ली में जुटेंगे देशभर के आदिवासी, मणिपुर घटना व यूसीसी का करेंगे विरोध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.