Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव : किसे मिले टिकट, कौन होगा योग्य उम्मीदवार, भाजपा के अंदर माथापच्ची शुरू
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव : किसे मिले टिकट, कौन होगा योग्य उम्मीदवार, भाजपा के अंदर माथापच्ची शुरू

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है. इस बार की चुनावी रणनीति कैसी हो इस पर पार्टी के अंदर लगातार मंथन चल रहा है. लेकिन इस बीच टिकट को लेकर पार्टी के अंदर माथापच्ची भी जारी है. लोकसभा में कौन होगा उम्मीदवार किसे टिकट दी जाये, कौन सबसे योग्य उम्मीदवार हो सकता है इसको लेकर भी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की लगातार बैठकों का दौर जारी है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा सर्वे करा रही है. सर्वे का काम एक निश्चित अंतराल पर हो रहा है. उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड ही देगा. झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिए चुनाव जीतने में कौन उम्मीदवार जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की नजर में सबसे योग्य हो सकता है, इसे लेकर सर्वे कराया जा रहा है. सर्वेक्षण में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर यह पता करवाया जा रहा है कि किसकी जनता तक नियमित पहुंच है. कौन उम्मीदवार क्षेत्र में कितना सक्रिय है.

    वर्तमान सांसदों के उनके कार्यकाल की हर दृष्टिकोण से स्कैनिंग भी की जा रही है. हर लोकसभा क्षेत्र में संभावित उम्मीदवारों की पूरी कुंडली तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा रही है. केंद्रीय नेतृत्व के अधीन भाजपा की एक कोर टीम हर सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा और विश्लेषण करती है और आलाकमान के पास इसे सौंपती है.

    हर मापदंड पर कसे जा रहे सांसद

    भाजपा आलाकमान ने झारखंड के सभी सांसदों (केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल सांसद समेत) को कई टास्क दिये हैं. इससे उनके कार्यों की समीक्षा हो रही है. यह उम्मीदवारी का पैरामीटर होगा. क्या है निर्देश-क्षेत्रों का दौरा कर तय डेडलाइन में काम पूरा करें. लोगों के संपर्क में रहें. जनता की समस्याओं को सुनें. निर्देशों का असर- सांसदों के टास्क का केंद्रीय नेतृत्व विश्लेषण करता है. उनकी कार्यक्षमता, तत्परता, जनता पार्टी के प्रति समर्पण की जांच होती है.

    कुछ नये चेहरे भी आ सकते हैं

    भाजपा की 14 लोकसभा में से कुछ सीटों पर नये कैंडिडेट भी दिख सकते हैं. जिन सीटों पर भाजपा पिछला चुनाव नहीं जीत पायी है. भाजपा ने पश्चिमी सिंहभूम और राजमहल सीट से नये चेहरे तलाशने शुरू कर दिये हैं. संभावना यह भी है कि कुछ उम्मीदवार बढ़ती उम्र के कारण दोबारा टिकट न मिले. उन सीटों पर योग्य उम्मीदवार की तलाश में पार्टी जुट गयी है.  वैसे सांसद जिनका अब तक का कामकाज बहुत अच्छा, अच्छा या बहुत संतोषजनक रहा, उनको छोड़ शेष सांसदों के बारे में भी पार्टी उनकी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कोई भी फैसला लेगी.

    इसे भी पढ़ें: Big News : अब Google Pay भी वसूलेगा एक्स्ट्रा चार्ज, रिचार्ज कराने पर कन्वीनियंस फीस के नाम पर कटेंगे पैसे

     

    #Jharkhand News B J P City News Current News Daily News Eligible Candidates jharkhand Johar Live Latest news Local News Lok Sabha elections Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भाजपा मुख्य समाचार योग्य उम्मीदवार रांची लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम का पाकुड़ दौरा : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सांसद विजय हांसदा ने की अपील
    Next Article भारत माला परियोजना रद्द करने की हुई मांग तेज, लगे मुर्दाबाद के नारे

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.