Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नवादा से पटना लौटते वक्त ACS सिद्धार्थ ने बनाई लिट्टी-चाय
    बिहार

    नवादा से पटना लौटते वक्त ACS सिद्धार्थ ने बनाई लिट्टी-चाय

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ACS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) एस. सिद्धार्थ एक बार फिर अपनी अनोखी कार्यशैली और सादगी के कारण सुर्खियों में हैं। नवादा में स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद पटना लौटते वक्त उन्होंने बख्तियारपुर फोर-लेन के पास स्टॉल पर रुककर न केवल लिट्टी सेंकी, बल्कि खुद चाय भी बनाई और स्थानीय लोगों के साथ सहज अंदाज में बातचीत की। उनकी इस सादगी ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

    बिना लाव-लश्कर के पहुंचे टी स्टॉल

    नवादा से निरीक्षण के बाद सादे कपड़ों में बिना किसी सरकारी लाव-लश्कर या अधिकारियों की फौज के ACS सिद्धार्थ माही टी स्टॉल पर पहुंचे। दुकानदार को अंदाजा भी नहीं था कि उनके सामने खड़े शख्स बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारियों में से एक हैं। दुकानदार ने उन्हें आम ग्राहक समझकर रोजमर्रा की तरह बातचीत शुरू की।

    ACS

    लिट्टी सेंकी, चाय बनाई, खटिया पर ली चुस्कियां

    ACS सिद्धार्थ ने पहले चूल्हे पर लिट्टी सेंकना शुरू किया। आग के पास बैठकर उन्होंने अपने हाथों से लिट्टी तैयार की। इसके बाद, जब दुकानदार चाय बना रहा था, सिद्धार्थ ने उससे जगह ली और स्टील के सॉसपैन में दूध, चायपत्ती और अदरक डालकर खुद चाय बनाई। फिर खटिया पर बैठकर उन्होंने चाय की चुस्कियां लीं और आसपास के लोगों से सहजता से बात की। उनकी इस सादगी को देखकर स्थानीय लोग आश्चर्यचकित रह गए।

    स्थानीय लोगों ने की तारीफ

    एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “इतने बड़े अधिकारी को बिना किसी पहचान के इतने सहज अंदाज में देखकर बहुत अच्छा लगा। सर ने हमसे ऐसे बात की जैसे हम उनके पुराने जानने वाले हों।” लोगों ने उनकी इस आत्मीयता और जमीन से जुड़े स्वभाव की सराहना की।

    Also Read : राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद उज्जवल निकम की पहली प्रतिक्रिया, देखें VIDEO

    ACS Siddharth made litti-tea Additional Chief Secretary (ACS) S. Siddharth While returning from Nawada to Patna अपर मुख्य सचिव (ACS) एस. सिद्धार्थ नवादा से पटना लौटते वक्त ACS सिद्धार्थ ने बनाई लिट्टी-चाय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर श्रावणी मेला 2025 में लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र
    Next Article एक ही दिन में दो बार भी कट सकता है चालान, जानें क्या कहता है कानून

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.