Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पुलिस ने रोकी तेज आवाज वाली बुलेट तो बाप-बेटे ने SHO की ही कर दी पिटाई, अस्पताल में भर्ती
    ट्रेंडिंग

    पुलिस ने रोकी तेज आवाज वाली बुलेट तो बाप-बेटे ने SHO की ही कर दी पिटाई, अस्पताल में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2024Updated:October 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिस द्वारा तेज आवाज वाली बुलेट रोकने पर बाप-बेटे ने पुलिस की ही पिटाई कर दी. मामला दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बटला हाउस इलाके का है, जहां गश्त पर निकले जामिया नगर थाने के SHO को एक बाइक सवार पिता और पुत्र ने पीट दिया.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार, एसएचओ ने एक बुलेट को रोकने और उसकी जांच के लिए कहा जो तेज आवाज करते हुए जा रही थी. बाइक में तेज आवाज वाला साइलेंसर लगाया गया था. रात करीब 8:45 बजे SHO नरपाल सिंह गश्ती दल के साथ जामिया नगर के बटला हाउस पहुंचे. यहां उनका ध्यान एक बाइक की तरफ गया जो कब्रिस्तान चौक से जाकिर नगर बाजार की ओर जा रही थी और काफी तेज आवाज कर रही थी. उन्होंने स्टाफ को जांच के लिए मोटरसाइकिल को रोकने का निर्देश दिया.

    साइलेंसर लगाकर बढ़ाई बाइक की आवाज

    जांच में पता चला कि साइलेंसर अवैध रूप से बाइक में लगाया गया था जिससे उसकी आवाज स्वीकार्य सीमा से अधिक बढ़ गई थी जिससे मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन हुआ. इसके बाद एसएचओ ने बाइक सवार 24 वर्षीय आसिफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया.

    समझौता कर लो वरना ठीक नहीं होगा

    इसी दौरान आसिफ ने अपने पिता को फोन कर मौके पर बुला लिया. पिता और पुत्र ने जबरदस्ती पुलिसकर्मियों से बुलेट छीनने का प्रयास किया और कहा, ‘यहीं पर समझौता कर लो और इसे जाने दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा.’  जब थानेदार ने ऐसा करने से मना किया तो वे उनसे हाथापाई करने लगे.

    पिता ने पकड़ा तो बेटे ने मार दिया मुक्का

    एसएचओ ने पिता और पुत्र को रोकने की कोशिश की तो आसिफ के पिता रियाजुद्दीन ने एसएचओ को पकड़ लिया और आसिफ ने उनकी आंख के पास मुक्का मार दिया. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. जामिया नगर थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    Also Read: Maharashtra Election 2024 : सीएम एकनाथ शिंदे ने आदित्य ठाकरे को दे दिया टेंशन, वर्ली से मिलिंद देवड़ा को उतारा

    Arrest Batla House bike rider crime father-son hospital Jamia Nagar law and order legal action Motor Vehicles Act motorcycle checking police case police patrol scuffle SHO silencer अपराध अस्पताल कानून व्यवस्था कानूनी कार्रवाई गिरफ्तारी जामिया नगर पिता-पुत्र पुलिस गश्त पुलिस मामले बटला हाउस बाइक सवार मोटर वाहन अधिनियम मोटरसाइकिल जांच साइलेंसर हाथापाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMaharashtra Election 2024 : सीएम एकनाथ शिंदे ने आदित्य ठाकरे को दे दिया टेंशन, वर्ली से मिलिंद देवड़ा को उतारा
    Next Article चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने बीजेपी का दामन थामा

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.