Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»डायल 112 पर शिकायत के बाद पुलिस पहुंची तो भड़का युवक, सिपाही को पीटकर किया जख्मी, आरोपी गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    डायल 112 पर शिकायत के बाद पुलिस पहुंची तो भड़का युवक, सिपाही को पीटकर किया जख्मी, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2025Updated:June 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड पर डायल 112 की पुलिस टीम पर हमला होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में सिपाही संजय कुमार मंडल को गंभीर चोटें आई हैं। घटना एच.कॉम्प्लेक्स के पास हुई, जहां पिता-बेटे के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी।

    कई थानों की टीम ने आरोपी को किया काबू

    मिली जानकारी के अनुसार मो. शहजाद खान ने अपने बेटे शिवतेन राजा (25) द्वारा घरवालों की पिटाई करने की शिकायत पर डायल 112 को कॉल किया था। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, शिवतेन उग्र हो गया और सिपाही संजय कुमार मंडल पर हमला कर दिया। उसने सिपाही को गेट के पास घसीटकर बुरी तरह पीटा, उनकी वर्दी फाड़ दी और चश्मा भी तोड़ दिया। सिपाही ने बताया, “मुझे जान बचाकर भागना पड़ा। शिवतेन ने मुझे जमीन पर गिराकर मारना शुरू कर दिया।” हमले की सूचना मिलते ही गांधी मैदान, कोतवाली, कदमकुंआ समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी शिवतेन को पकड़ा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाया।

    पिता का दावा- बेटा मानसिक रूप से परेशान

    शिवतेन के पिता मो. शहजाद खान ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान है और उसका कई दिनों से इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, “पिछले 5 दिनों से वह ठीक से सोया नहीं था। आज वह बिहारशरीफ मजार जाने वाला था, लेकिन ड्राइवर के समय पर न पहुंचने के कारण उसने घर पर झगड़ा शुरू कर दिया।” शिवतेन के हाथ और गले पर जख्म के निशान भी देखे गए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Also Read : वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ इंडिया गठबंधन का गांधी मैदान में विशाल प्रदर्शन

    Also Read : विशाखापट्टनम से गांजा लेकर पहुंचा रांची, ट्रेन से उतरते ही RPF ने दबोचा

    patna news patna news in hindi when-the-police-arrived-after-a-complaint-on-dial-112-the-young-man-got-angry-beat-up-the-constable-and-injured-him-the-accused-arrested आरोपी गिरफ्तार गांधी मैदान थाना क्षेत्र डायल 112 पर शिकायत के बाद पुलिस पहुंची तो भड़का युवक सिपाही को पीटकर किया जख्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनदी पुल के नीचे जमीन में दबा मिला बच्चे का श’व, इलाके में सनसनी
    Next Article DC मंजूनाथ के नाम से बनाई गई फेक फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने किया अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.