Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»कब है सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें पूजा का मुहूर्त
    धर्म/ज्योतिष

    कब है सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें पूजा का मुहूर्त

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सावन माह भगवान शिव का सबसे प्रिय माह है. इसका प्रारंभ 14 जुलाई दिन गुरुवार को हो रहा है. इस दिन से श्रावण मा​​ह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरूआत होगी. सावन के सोमवार व्रत  का विशेष महत्व होता है. जिन लोगों को अपने लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश होती है, उन लोगों को सावन सोमवार का व्रत करना चाहिए. यदि आप पूरे वर्ष सोमवार का व्रत रखना चाहते हैं, तो आप सावन के सोमवार व्रत से इसका शुभारंभ कर सकते हैं.

    पहला सावन सोमवार व्रत 2022
    इस साल सावन माह का पहला सोमवार व्रत 18 जुलाई को है. पंचांग के अनुसार, इस दिन सावन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि का प्रारंभ 17 जुलाई को रात 11 बजकर 24 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन 18 जुलाई को रात 10 बजकर 19 मिनट पर होगा.

    पहला सावन सोमवार 2022 मुहूर्त
    सावन का पहला सोमवार व्रत रवि योग में पड़ रहा है. इस दिन रवि योग प्रात: 05 बजकर 40 मिनट से अगले दिन 19 जुलाई 02:42 एएम तक है. रवि योग को मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है. 18 जुलाई को आप सुबह 05:40 बजे के बाद से सावन सोमवार व्रत की पूजा कर सकते हैं.

    हालांकि भगवान शिव की पूजा में राहुकाल आदि नहीं देखते हैं. आप कभी भी पूजा कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि सावन सोमवार व्रत के दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 31 मिनट से सुबह 09 बजकर 21 मिनट तक है. इस दिन पंचक पूरे दिन रहेगा.

    सावन सोमवार व्रत के दिन भद्रा रात में 10 बजकर 19 मिनट से अगले दिन 19 जुलाई को सुबह 05 बजकर 41 मिनट तक है.

    सावन सोमवार व्रत का महत्व
    1. योग्य जीवनसाथी की कामना से इस व्रत को रखा जाता है.
    2. जीवन में सुख और शांति के लिए भी आप यह व्रत रख सकते हैं.
    3. सोमवार व्रत रखने से ग्रह दोष को शांत कर सकते हैं. चंद्र दोष को दूर करने के लिए अच्छा उपाय है.
    4. धन, धान्य, समृद्धि, आरोग्य आदि की प्राप्ति के लिए भी यह व्रत रखा जाता है.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा: वज्रपात से दो युवकों की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
    Next Article Ek Villain Return का ट्रेलर रिलीज, विलेन समझने में चकरा जाएगा सिर

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.