Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»WhatsApp का नया फीचर: अब नए मेंबर भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट
    Uncategorized

    WhatsApp का नया फीचर: अब नए मेंबर भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ‘WhatsApp’ ने एक नया फीचर पेश किया है, जो ग्रुप चैट में होने वाली कन्फ्यूजन और बार-बार मैसेज फॉरवर्ड करने की झंझट को खत्म करने वाला है। इस फीचर का नाम है – ग्रुप मैसेज हिस्ट्री। कंपनी का कहना है कि इससे नए मेंबर्स को ग्रुप की पुरानी बातचीत समझने में आसानी होगी और प्राइवेसी से भी कोई समझौता नहीं होगा।

    क्या है नया ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर?

    अब तक होता क्या था? अगर किसी नए यूज़र को ग्रुप में जोड़ा जाता था, तो वह सिर्फ उसी समय से आए मैसेज देख पाता था, जब से वह ग्रुप में शामिल हुआ। उससे पहले की बातचीत उसके लिए गायब रहती थी। ऐसे में या तो दूसरे मेंबर्स को पुराने मैसेज मैन्युअली फॉरवर्ड करने पड़ते थे या फिर बार-बार वही बातें समझानी पड़ती थीं। अब नए फीचर के साथ, ग्रुप में शामिल होने वाला नया सदस्य, मेंबर बनने से पहले भेजे गए हाल के मैसेज भी देख सकेगा। यानी उसे पूरा कॉन्टेक्स्ट एक साथ मिल जाएगा।

    एडमिन के हाथ में पूरा कंट्रोल

    Meta के मालिकाना हक वाली WhatsApp ने साफ कर दिया है कि ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर पूरी तरह ग्रुप एडमिन के कंट्रोल में रहेगा। यानी फैसला एडमिन ही करेगा कि पुराने मैसेज नए सदस्य को दिखाए जाएं या नहीं। इतना ही नहीं, एडमिन यह भी तय कर सकता है कि कितने पुराने मैसेज शेयर किए जाएं, जिसकी शुरुआत कम से कम 25 मैसेज से की जा सकती है। इस तरह अगर ग्रुप ऑफिस का है, किसी कम्युनिटी से जुड़ा है या फिर सिर्फ फैमिली चैट है, तो उसकी जरूरत के हिसाब से सेटिंग बदली जा सकती है। इससे ग्रुप की प्रकृति के अनुसार लचीलापन मिलता है और अनचाही जानकारी शेयर होने का जोखिम भी कम होता है।

    प्राइवेसी पर खास ध्यान

    कंपनी का दावा है कि इस फीचर को बनाते समय प्राइवेसी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। ग्रुप मैसेज हिस्ट्री भी पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी। मतलब, जो मैसेज शेयर किए जाएंगे, उन्हें सिर्फ वही लोग देख पाएंगे जो उस ग्रुप का हिस्सा हैं। WhatsApp ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अपडेट से उसके एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड में कोई बदलाव या कमजोरी नहीं आएगी।

    सबको मिलेगी जानकारी

    ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए, जब किसी नए सदस्य को पुरानी मैसेज हिस्ट्री दिखाई जाएगी, तो ग्रुप के सभी मेंबर्स को इसकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही टाइमस्टैम्प और सेंडर की डिटेल भी दिखाई जाएगी। इतना ही नहीं, जो पुरानी मैसेज हिस्ट्री शेयर होगी, वह सामान्य मैसेज से दिखने में थोड़ी अलग होगी, ताकि साफ पता चल सके कि यह पिछली बातचीत है।

    कब मिलेगा यह फीचर?

    कंपनी के मुताबिक, ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर का रोलआउट दुनिया भर में शुरू हो चुका है। जल्द ही यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। यूज़र्स को सलाह दी गई है कि वे ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें, ताकि नया फीचर समय पर मिल सके।

    क्यों है यह फीचर खास?

    सीधी भाषा में कहें तो अब नए मेंबर को “क्या चल रहा है?” पूछने की जरूरत कम पड़ेगी। ऑफिस ग्रुप हो, स्कूल पैरेंट्स ग्रुप या फैमिली ग्रुप—नए सदस्य को शुरुआत से ही पूरी जानकारी मिल जाएगी।

    Also Read : झारखंड विधानसभा सत्र का तीसरा दिन : आज पेश होगा तृतीय अनुपूरक बजट

    Android App Update Digital Privacy End-to-End Encryption Group Admin Group Message History Instant Messaging App IOs Meta Technology News Whatsapp WhatsApp New Feature WhatsApp Update WhatsApp अपडेट WhatsApp नया फीचर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ऐप अपडेट ग्रुप एडमिन ग्रुप मैसेज हिस्ट्री टेक्नोलॉजी न्यूज डिजिटल प्राइवेसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से भड़क रही भीड़, अब तक आधा दर्जन से ज्यादा मामले आए सामने
    Next Article शेयर बाजार में शुक्रवार को लाल निशान, आईटी सेक्टर में भारी दबाव

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.