Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»तेजस्वी के कंधे पर हाथ रख ये क्या बोल गए नीतीश कुमार, मचा सियासी संग्राम
    ट्रेंडिंग

    तेजस्वी के कंधे पर हाथ रख ये क्या बोल गए नीतीश कुमार, मचा सियासी संग्राम

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों राजनीतिक चर्चा में लगातार बने हुए हैं. भाजपा से आजीवन दोस्ती के बयान पर गर्म हुआ सियासी माहौल अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि फिर से नीतीश कुमार ने एक नया बयान दे दिया है. इससे ना सिर्फ अन्य राजनीतिक दलों में बल्कि उनकी खुद की पार्टी में भी तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. दरअसल, बीजेपी से दोस्ती वाले बयान पर सफाई देते हुए सीएम नीतीश ने शनिवार को तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि यही बच्चा हम लोग का सबकुछ है.

    इसे भी पढ़ें : आस्था, विश्वास व परम्पराओं की अनूठी मिसाल, 9 नहीं यहां 16 दिनों की होती है नवरात्र 

    जानें क्या है मामला

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में शनिवार को श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान जब उनसे मोतिहारी में दिए गए बीजेपी से दोस्ती वाले बयान के बारे में पूछा गया तो नीतीश कुमार ने अपनी सफाई पेश की. कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया. इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने ही अपने बगल में खड़े डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखा और कहा कि ये बच्चा ही हम लोग का सबकुछ है. हम साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं.

    इसे भी पढ़ें : पुलिस संस्मरण दिवस पर डीआईजी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    बिहार का उत्तराधिकारी कौन, जनता तय करेगी : सम्राट चौधरी

    नीतीश के इस बयान के सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं. बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद पिछले साल नीतीश ने तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. उन्होंने कहा था कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. इसके बाद जेडीयू के आरजेडी में विलय की अटकलें भी लगीं. अब सीएम के ताजा बयान से राजनीति और गर्मा गई है. बीजेपी ने इसे तुरंत मुद्दा बना लिया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार का उत्तराधिकारी कौन, यह तो जनता तय करेगी.

    इसे भी पढ़ें : पलामू के 5 लोगों की गई जान, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा

    Bihar CM Nitish Kumar. Bihar Politics Bihar Update News Johar Live meaning of Nitish's statement Nitish kumar Nitish Tejaswi नीतीश कुमार नीतीश के बयान के मायने नीतीश तेजस्वी बिहार अपडेट न्यूज बिहार की राजनीति बिहार सीएम नीतीश कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस संस्मरण दिवस पर डीआईजी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
    Next Article जैप-1: नवरात्र में यहां की है अनोखी परंपरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Latest Posts

    ​चाईबासा ट्रेजरी घोटाला: 45 लाख से अधिक के डिजिटल गबन मामले में 4 के खिलाफ CID की चार्जशीट दाखिल

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.