Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 4:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना
    झारखंड

    झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2026Updated:March 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम थोड़ा बदला हुआ रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक राज्य के कई जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। आज रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है इसके साथ ही राजधानी और आसपास के मध्य व उत्तर-पूर्वी जिलों में 9 से 11 मार्च के बीच मौसम ज्यादा सक्रिय हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवा चल सकती है और वज्रपात भी हो सकता है।मौसम विभाग ने इन स्थितियों को देखते हुए कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

    आज कई जिलों में बादल और हल्की बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार 8 मार्च यानी आज राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही कहीं-कहीं मेघ गर्जन और हल्की बारिश भी हो सकती है। इसका असर खास तौर पर मध्य झारखंड के जिलों में देखने को मिल सकता है। रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़ और चतरा जैसे जिलों में मौसम का असर ज्यादा दिखने की संभावना है। इन इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है।

    दक्षिणी जिलों में भी मौसम बदलेगा

    दक्षिणी झारखंड के जिलों में भी मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भी बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि बारिश हल्की रहने की उम्मीद है, इसलिए दिन के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। फिर भी बादलों और हल्की बारिश की वजह से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हो सकता है।

    9 और 10 मार्च को उत्तर-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर

    मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ सहित आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन दिनों 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    मौसम खराब होने पर बरतें सावधानी

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों में खड़े होने से बचें। खासकर गरज-चमक के समय पेड़ों के नीचे खड़े होना खतरनाक हो सकता है। इसलिए सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है। वहीं पलामू, गढ़वा और लातेहार जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है और यहां ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा।

    तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव

    फिलहाल राज्य में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में करीब -2 से +2 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव हो सकता है। वहीं कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी भी संभव है। हाल के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस मेदिनीनगर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    12 मार्च से मौसम होगा साफ

    मौसम विभाग का कहना है कि 11 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन 12 मार्च के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ हो जाएगा। इसके साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है और बारिश की गतिविधियां भी थम जाएंगी।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 08 MARCH 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Jharkhand Meteorological Department Jharkhand rain Jharkhand Rain Alert Jharkhand temperature update Jharkhand weather jharkhand weather forecast Jharkhand weather update Jharkhand yellow alert Rain in Jharkhand Ranchi Rain Ranchi rain alert Ranchi weather thunderstorm Jharkhand झारखंड का तापमान अपडेट झारखंड का मौसम झारखंड का मौसम अपडेट झारखंड का मौसम पूर्वानुमान झारखंड का येलो अलर्ट झारखंड में बारिश झारखंड में बारिश का अलर्ट झारखंड मौसम विभाग रांची का मौसम रांची में बारिश रांची में बारिश का अलर्ट वज्रपात झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 08 MARCH 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article ईरान की अमेरिका को चेतावनी, कहा-फारस की खाड़ी में आए जहाज तो डुबो देंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.