Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में अगले 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अगले 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 19, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मंगलवार 19 मई को मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सोमवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में दोपहर बाद हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। तेज धूप और उमस के बाद अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत पहुंचाई।

    दोपहर तक तेज धूप, फिर अचानक छा गए बादल

    सोमवार सुबह से ही रांची में तेज धूप निकली हुई थी। दोपहर होते-होते गर्मी और उमस बढ़ गई। सड़क पर निकलने वाले लोग पसीने से परेशान दिखे। दोपहर करीब तीन बजे के बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवा ने मौसम को सुहावना बना दिया।

    बारिश का असर तापमान पर भी दिखा। दोपहर तक जहां तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद इसमें तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल चुका था।

    इन जिलों में आज ज्यादा असर

    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार समेत उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। इसके अलावा राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद को छोड़कर बाकी जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

    20 मई को ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने 20 मई के लिए देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 मई तक राज्य में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

    पिछले 24 घंटे में कहां कितना असर

    राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई। कुछ जगहों पर अच्छी बारिश भी रिकॉर्ड की गई। पाकुड़ के पकुरिया में सबसे ज्यादा 10 मिमी वर्षापात दर्ज किया गया। वहीं डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विभाग की लोगों को सलाह

    मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने को कहा गया है। विभाग ने कहा है कि गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

    Also Read : ससुराल में संदिग्ध हालत में मिला युवक का मिला, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    Weather in Jharkhand to remain unsettled for the next 5 days; warning issued for rain and lightning in several districts today. आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी झारखंड में अगले 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleससुराल में संदिग्ध हालत में मिला युवक का मिला, तफ्तीश में जुटी पुलिस
    Next Article उमस और बिजली कटौती से बेहाल रांची, एसी-इनवर्टर बाजार में मची खरीदारी की होड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026
    क्राइम

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली

    August 27, 2026
    Latest Posts

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.