Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया है।

    उत्तर-पूर्वी जिलों में बदलाव

    देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में आज मौसम में खास बदलाव देखने को मिल सकता है। इन इलाकों को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है, जबकि बाकी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा।

    26 से 30 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान

    • 26 अक्टूबर : उत्तर-पूर्वी हिस्सों को छोड़कर राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा।
    • 27 अक्टूबर : दक्षिणी जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में हल्की बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है।
    • 28 अक्टूबर : राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
    • 29 और 30 अक्टूबर : कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

    राजधानी रांची का हाल

    रांची में सुबह के समय मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया।

    • 25 अक्टूबर : आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
    • 26 अक्टूबर : सुबह कोहरा रहेगा, दिन में मौसम सामान्य रहेगा।
    • 27 और 28 अक्टूबर : बादल छाए रहने और दो बार तक हल्की बारिश की संभावना है।
    • 29 अक्टूबर : मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
    • 30 अक्टूबर : सुबह हल्का कोहरा रहेगा, दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

    तापमान का अनुमान

    रांची में 25 से 28 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राज्य के कई हिस्सों में 24 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया

    मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से हो रहा है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 25 अक्टूबर तक डिप्रेशन में बदल सकता है। 26 अक्टूबर को यह दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और 27 अक्टूबर को आगे बढ़कर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

    Also Read : छठ महापर्व की शुरुआत आज से : नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प

    Jharkhand Weather News possibility of rain in Jharkhand for the next few days Ranchi Weather News Weather changes in Jharkhand weather news झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना झारखंड में मौसम का बदला मिजाज झारखंड वेदर न्यूज रांची वेदर न्यूज वेदर न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ महापर्व की शुरुआत आज से : नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प
    Next Article झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रमोशन घोटाला, लैब असिस्टेंट बने प्रोफेसर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.