Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»एक झटके से हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे: राहुल गांधी
    ट्रेंडिंग

    एक झटके से हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे: राहुल गांधी

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बीकानेर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों पर प्रकाश डाला और कहा कि वे गरीबी से जूझ रहे परिवार की एक महिला के खाते में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर के देश से गरीबी हटा देंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के बैंक खाते में एक साल में 1 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी.  अगर आप गरीबी रेखा से नीचे हैं तो हर साल 1 लाख रुपये यानि 8,500 रुपये प्रति माह खटखट खटखट आता रहेगा और एक झटके से हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे.

    राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर भी हमला किया और कहा कि किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मांग रहे हैं, युवा रोजगार मांग रहे हैं और महिलाएं महंगाई से राहत चाहती हैं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है. उन्होंने कहा कि 22 लोग भारत के 70 करोड़ लोगों से अधिक अमीर हैं. किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं, युवाओं को रोजगार की सख्त जरूरत है और महिलाएं महंगाई से राहत मांग रही हैं. पीएम मोदी सीधे तौर पर किसानों को आतंकवादी कहकर एमएसपी देने से इनकार कर देते हैं. किसान भारत के इतिहास में पहली बार टैक्स दे रहे हैं.

    उन्होंने आगे कहा कि यह पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और सामान्य वर्ग के गरीबों का चुनाव है. इस समय देश में दो सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई हैं. भाजपा बेरोजगारी या महंगाई के बारे में बात नहीं करती हैं. उनका काम आपका ध्यान भटकाना है. वे पिछड़े वर्गों, किसानों और गरीबों के मुद्दे नहीं चाहते हैं. राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया पर आपको 24 घंटे नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखाई देगा. मीडिया का काम जनता की आवाज उठाना है, लेकिन उनके अरबपति मालिक उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे.

    ये भी पढ़ें: मिसा भारती के पीएम मोदी पर दिए बयान पर खड़ा हुआ विवाद, भाजपा ने दे डाली चेतावनी

    Johar Live आज की खबर एमएसपी करंट न्यूज कांग्रेस चुनावी घोषणापत्र जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पीएम मोदी बीकानेर मुख्य समाचार राहुल गांधी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची यूथ करेज का ईद मिलन समारोह, शरबत और सिवाई खिला कर दिया भाईचारा का संदेश
    Next Article भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, चलाया गया जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.