Hazaribagh : हजारीबाग में स्ट्रीट डॉग लवर्स ने सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के आदेश पर पुनर्विचार की मांग की है। झील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने कहा कि आवारा कुत्तों के लिए ऐसा कदम न उठाया जाए जिससे उनका जीवन खतरे में पड़ जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्तों और मवेशियों को हटाकर शेल्टर होम में रखा जाए, लेकिन डॉग लवर्स का कहना है कि देश में ऐसे पर्याप्त शेल्टर होम नहीं हैं। इसके अलावा, अगर कुत्तों को एक साथ रखा गया तो बीमारी और आपसी संघर्ष का खतरा बढ़ जाएगा।
स्ट्रीट डॉग लवर्स ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जाए। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए नसबंदी और टीकाकरण करना सबसे कारगर उपाय है, न कि उन्हें शेल्टर होम में रखने की व्यवस्था।
Also Read : पवन सिंह के जन्मदिन पर वायरल वीडियो, तीसरी शादी की अटकलें तेज

