Johar Live Desk : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आज यानी सोमवार को जन्मतिथि है। धरम जी का बीते 24 नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई थी। आज धर्मेंद्र 90 साल के हो जाते।
बेटी ईशा देओल ने याद किया पिता को
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने इस खास मौके पर अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कीं। एशा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखते हुए पिता के प्रति अपने प्यार और यादों को व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि मेरे प्रिय पापा। हमारा वादा, सबसे मजबूत बंधन। “हम” सभी जन्मों, सभी लोकों और उससे भी परे… हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या पृथ्वी, हम एक हैं। अभी मैंने आपको बहुत ही नाजुक, सावधानीपूर्वक और प्यार से अपने दिल में समेट लिया है… गहराई में, ताकि इस जीवनभर इसे अपने साथ रख सकूं। वो जादुई, कीमती यादें… जीवन के सबक, शिक्षाएं, मार्गदर्शन, आपका स्नेह, आपका बिना शर्त प्यार, आपके द्वारा दी गई गरिमा और शक्ति, जो आपने अपनी बेटी के रूप में मुझे दी है, किसी और से पूरी तरह नहीं बदली जा सकती।
मैं आपको बेहद याद करती हूं पापा… आपकी गर्म, सुरक्षात्मक आलिंगन जो सबसे आरामदायक कंबल जैसी लगती थी, आपके कोमल पर मजबूत हाथ जिनमें अनकहे संदेश होते थे, और आपकी आवाज़ जो मेरा नाम पुकारती थी, उसके बाद अनंत बातचीत, हंसी और शायरी। आपका आदर्श : “हमेशा विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो।” मैं वादा करती हूं कि मैं आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाऊंगी। और मैं पूरी कोशिश करूंगी कि आपका प्यार उन लाखों लोगों तक पहुँचे जो आपसे उतना ही प्यार करते हैं जितना मैं करती हूं। मैं आपसे प्यार करती हूं पापा। आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।
View this post on Instagram
सलमान खान ने ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले में किया याद
‘बिग बॉस 19’ का फिनाले रविवार को शूट हुआ। इस दौरान होस्ट सलमान खान ने भी धर्मेंद्र को याद किया। सलमान भावुक हो गए और धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि उस समय सभी रो रहे थे, लेकिन वहां जीवन का उत्सव और सम्मान भी था। सलमान ने उनके बेटों, सनी और बॉबी को भी सम्मान दिया। इस अवसर पर शो के सभी प्रतिभागी दिवंगत अभिनेता के सम्मान में खड़े हुए। बिग बॉस 19 के इस सीजन के विनर गौरव खन्ना बने।
Also Read : गोवा के नाइट क्लब में झारखंड के तीन युवकों की मौ’त, रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे पार्थिव शरीर


