New Delhi : भारत ने पाकिस्तान के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि उसने भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम और आदमपुर एयरबेस को नष्ट कर दिया है। भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान झूठा प्रचार कर रहा है। उन्होंने साफ कहा, “आदमपुर बेस को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और S-400 सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है।”
व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की जा रही हरकतों का भारतीय सशस्त्र बलों ने तुरंत और सटीक जवाब दिया है। भारतीय सेना केवल पहचाने गए सैन्य ठिकानों पर ही निशाना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी सेना को आगे के इलाकों में भेज रहा है, जिससे लगता है कि वह और हमले की तैयारी में है। इस पर भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क है और हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
#WATCH दिल्ली: विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया…पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने,… pic.twitter.com/RDWiqFKJf3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
भारत शांति चाहता है, बशर्ते पाकिस्तान भी सहयोग करे
विंग कमांडर ने यह भी कहा कि भारत तनाव को नहीं बढ़ाना चाहता, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा, “भारतीय सशस्त्र बल गैर-बढ़ोतरी के लिए प्रतिबद्ध हैं, बशर्ते पाकिस्तानी पक्ष भी सहयोग करे।”
Also Read : सड़क हादसे में मारे गए आठ लोगों के परिजनों से मिले तेजस्वी, दी आर्थिक मदद
Also Read : नक्सलियों का बड़ा ऐलान, छह महीने तक युद्धविराम
Also Read : पुंछ में गोलाबारी में मा’रे गए लोगों के आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख रुपये
Also Read : अब अपने वजूद के लिए जूझ रहा पाकिस्तान : CM योगी
Also Read : भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 स्थगित
Also Read : भूकंप के झटकों से दहला पाकिस्तान
Also Read : जम्मू में पाकिस्तान की ओर से गो’लीबारी में 1 अफसर समेत 5 की मौ’त
Also Read : भारत ने तबाह किया पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड
Also Read : 10 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल