Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत ने तबाह किया पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत ने तबाह किया पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 10, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत की सेना ने बीती रात जम्मू के पास पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिया है। यहीं से ड्रोन दागे जा रहे थे। पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भी शनिवार की सुबह भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। पंजाब के पठानकोट और श्रीनगर एयरबेस में तेज धमाके सुनाई दिए। पंजाब के अमृतसर में भी अटैक हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच रात भर हवाई संघर्ष हुआ है, जिसके बारे में भारतीय सेना सुबह 10 बजे साउथ ब्लॉक में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अधिकृत जानकारी देगी। पाकिस्तान ने रात में भारत के गुजरात, आदमपुर, अंबाला, उधमपुर, पठानकोट और जालंधर में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की है, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम किया है। जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान के कई एयरबेस पर कार्रवाई की है। इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी में चार एयरबेस के पास विस्फोट की खबरें हैं। इसी के बाद पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद करके सभी तरह की उड़ानों पर रोक लगाई है।

    भारतीय सेना ने शुक्रवार रात को जम्मू-कश्मीर के बारामूला से गुजरात के भुज तक 26 स्थानों पर पाकिस्तान के हालिया ड्रोन हमलों के बारे में जानकारी देने के लिए शनिवार तड़के 5.45 बजे साउथ ब्लॉक में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इसी बीच भारतीय और पाकिस्तानी वायु सेना के बीच श्रीनगर, जम्मू और पंजाब के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में हवाई लड़ाई हुई। इसलिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 10 बजे तक के लिए टाल दी गई। पाकिस्तान ने भारत के गुजरात, आदमपुर, अंबाला, उधमपुर, पठानकोट और जालंधर में भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की है। पाकिस्तान ने भारत की ओर फतेह-2 और फतेह-1 मिसाइल दागी, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन मिसाइलों को आसमान में ही मार गिराया। पाकिस्तान से दिल्ली की ओर दागी गई फतेह-2 मिसाइल को सिरसा (हरियाणा) में रोक लिया गया।

    पाकिस्तान ने जम्मू में हिंदू समुदाय के प्रसिद्ध आप शंभू मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन हमले को नाकाम कर दिया गया। मिसाइल मंदिर के गेट के पास गिरी, जिससे पवित्र स्थान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। राजौरी में पाकिस्तानी हमले में घायल एक नागरिक को आज इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय की है। पाकिस्तान की गोलाबारी के कारण जम्मू शहर के नागरिक इलाकों को नुकसान पहुंचा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में जोरदार धमाके की आवाजें सुनी जा रही हैं। राजौरी में जोरदार धमाके के बाद धुआं उठता दिखाई दे रहा है और क्षेत्र में लगातार विस्फोटों के बाद मकान और संपत्ति क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    पाकिस्तान की ओर से किये गए हवाई हमलों के जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान के चार एयरबेस पर कार्रवाई की है। पाकिस्तान में कम से कम 4 एयरबेसों को भारतीय हमलों में निशाना बनाया गया है। इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी में एयरबेस के पास विस्फोट की ख़बरों के बीच भारत की जवाबी कार्रवाई में इस बात का ध्यान रखा गया है कि शहरी आबादी को कोई नुकसान न पहुंचे। इसी के बाद पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद करके सभी तरह की उड़ानों पर रोक लगाई है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि भारत ने नूर खान बेस, चकवाल में मुरीद बेस और पंजाब में शोरकोट बेस पर मिसाइल से हमला किया है। इसी के बाद पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद करके सभी तरह की उड़ानों पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान ने अभी तक अपने सिविल फ्लाइट पर रोक नहीं लगाई थी, जिसके बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को नियमित ब्रीफिंग में सवाल उठाया था।

    Also Read : जैसलमेर में सेना की छावनी के पास पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया

    India destroyed Pakistani posts and terrorist launch pads भारत भारत ने तबाह किया पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article जम्मू में पाकिस्तानी गो’लाबारी में एक अफसर समेत 5 की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.