Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुमका, राजमहल, गोड्डा संसदीय सीट पर वोटिंग कल, 52 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे मतदाता
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका, राजमहल, गोड्डा संसदीय सीट पर वोटिंग कल, 52 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे मतदाता

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए शनिवार को मतदान होंगे. झारखंड के 3 लोकसभा सीट दुमका, गोड्डा और राजमहल समेत देश के 8 राज्यों के 57 सीटों पर वोटिंग होगी. आखिरी चरण में झारखंड के तीन सीटों से 52 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, देशभर के 57 लोकसभा सीट पर 904 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं. झारखंड के तीनों लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर चुनाव आयोग और पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. मतदानकर्मी ईवीएम और सभी जरूरी सामान के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंच गये हैं.

    गोड्डा, राजमहल में त्रिकोणीय, दुमका में भाजपा-झामुमो में मुकाबला

    आखिरी चरण में दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट से 19-19 प्रत्याशी और राजमहल लोकसभा सीट से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. गोड्डा और राजमहल में त्रिकोणीय मुकाबला है. गोड्डा में भाजपा से सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस से विधायक प्रदीप यादव आमने सामने हैं. अभिषेक आनंद झा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े होकर यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. वहीं राजमहल में झामुमो से विजय हांसदा और भाजपा से ताला मरांडी आमने-सामने हैं. बोरियो से झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने झामुमो से बगावत कर राजमहल में ताल ठोंक दिया है. उनके आने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. दुमका लोकसभा सीट से झामुमो से नलिन सोरेन ताल ठोंक रहे हैं, वहीं सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन भाजपा से उन्हें चुनौती दे रही हैं.

    6258 पोलिंग बूथों में होगी वोटिंग

    तीनों लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग के लिए 6258 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं. 489 बूथ शहरी इलाके में और 5769 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं. 241 बूथों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी, जबकि 7 बूथों पर दिव्यांग और 11 पर युवा मतदान की सारी व्यवस्था संभालेंगे. 18 बूथ यूनिक हैं. करीब 5323886 मतदाता इन तीनों सीट के 53 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. तीनों लोकसभा क्षेत्र पुरुष मतदाताओं की संख्या 27,00,538 और महिला मतदाताओं की संख्या 26,23,315 है. वहीं 33 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं.

    52 प्रत्याशी चुनाव मतदान मैदान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी एनजीओ बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी, तीन गिरफ्तार
    Next Article सरयू ने मंत्री बन्ना पर लगाये भ्रष्टाचार और मनी लाउंड्रिंग के आरोप, ईडी को लिखी चिट्ठी, कहा-जांच करें

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.