Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 3:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अंतिम चरण का रण : दुमका, राजमहल, गोड्डा सीट पर वोटिंग शुरू, ईवीएम में बंद होगी 52 प्रत्याशियों की किस्मत
    झारखंड

    अंतिम चरण का रण : दुमका, राजमहल, गोड्डा सीट पर वोटिंग शुरू, ईवीएम में बंद होगी 52 प्रत्याशियों की किस्मत

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए झारखंड के 3 लोकसभा सीट (दुमका, गोड्डा और राजमहल) में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. आज संथाल के इन तीनों सीटों के मतदाता चुनाव में खड़े 52 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव आयोग ने हर हर बूथ की कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग के जरिये मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है. प्रत्येक बूथ पर भीतर और बाहर एक-एक कैमरे लगाये गये हैं. बारिश की आशंका के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हर संभव व्यवस्था की गयी है. वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक लाने की व्यवस्था बनायी गयी है. हर बूथ पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. चुनाव वाले क्षेत्र से जुड़े बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा सील कर दी गयी है.

    6258 पोलिंग बूथों में हो रही वोटिंग

    तीनों लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग के लिए 6258 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं. 489 बूथ शहरी इलाके में और 5769 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं. 241 बूथों की कमान महिलाओं के हाथों में है, जबकि 7 बूथों पर दिव्यांग और 11 पर युवा मतदान की सारी व्यवस्था संभाल रहे हैं. 18 बूथ यूनिक हैं. करीब 5323886 मतदाता इन तीनों सीट के 52 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. तीनों लोकसभा क्षेत्र पुरुष मतदाताओं की संख्या 27,00,538 और महिला मतदाताओं की संख्या 26,23,315 है. वहीं 33 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं.

    गोड्डा, राजमहल में त्रिकोणीय, दुमका में भाजपा-झामुमो में मुकाबला

    आखिरी चरण में दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट से 19-19 प्रत्याशी और राजमहल लोकसभा सीट से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. गोड्डा और राजमहल में त्रिकोणीय मुकाबला है. गोड्डा में भाजपा से सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस से विधायक प्रदीप यादव आमने सामने हैं. अभिषेक आनंद झा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े होकर यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. वहीं राजमहल में झामुमो से विजय हांसदा और भाजपा से ताला मरांडी आमने-सामने हैं. बोरियो से झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने झामुमो से बगावत कर राजमहल में ताल ठोंक दिया है. उनके आने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. दुमका लोकसभा सीट से झामुमो से नलिन सोरेन ताल ठोंक रहे हैं, वहीं सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन भाजपा से उन्हें चुनौती दे रही हैं.

     

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात अमन साहू का सहयोगी 3 लाख का इनामी प्रमोद यादव मुठभेड़ में ढेर, बिहार पुलिस को मिली सफलता
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 01 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.