Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में 29,521 केंद्र पर डाले जाएंगे वोट, राज्य में 57 मतदान केंद्र बढ़े
    झारखंड

    झारखंड में 29,521 केंद्र पर डाले जाएंगे वोट, राज्य में 57 मतदान केंद्र बढ़े

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आज केंद्र में मुख्य चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ पूरे देश में आदर्श आचार संहिता शनिवार 16 मार्च से प्रभावी हो गई है. इससे संबंधित जानकारी शनिवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने निर्वाचन आयोग भवन में दी. उन्होंने बताया कि मतदाताओं की संख्या और सुविधाओं के दृष्टिगत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 के दौरान 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 95 नए मतदान केन्द्र का गठन किया गया. 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 38 मतदान केन्द्र जहां मतदाताओं की संख्या बहुत कम थी. ऐसे को निकटवर्ती/उसी पोलिंग स्टेशन पर अवस्थित अन्य मतदान केन्द्र के साथ मर्ज कर दिया गया. इस प्रकार राज्य में कुल 57 मतदान केन्द्र अधिक हो गए हैं. इन नए केंद्रों के जुड़ने के बाद राज्य में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या-29521 हो गई है.

    22 लाख वोटर पहली बार करेंगे मतदान

    इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं की भी डिटेल जारी की गई है. जिसके तहत 22 लाख से अधिक नए वोटर जुड़े है. वोटरों में पुरुष 10,93,718, महिलाएं 11,39,960 और ट्रांस जेंडर वोटर की संख्या 60 है. कुल मिलाकर 22,33,738 वोटर पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे. राज्य के सभी मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. जिससे कि राज्य के मतदाता सुलभ रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे.
    ये है

    वरिष्ठ-दिव्यांग को केंद्र तक लाने की सुविधा

    आयोग के निदेशानुसार 85 वरिष्ठ एवं निर्धारित सीमा के अन्तर्गत आने वाले दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं को उनसे प्राप्त अनुरोध पर होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी. राज्य के सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपरोक्त श्रेणी के मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर प्राथमिकता के आधार पर मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी. साथ ही उनके आवश्यकतानुसार निःशुल्क मतदान केन्द्र तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी.

    सुरक्षा बलों की होगी तैनाती

    स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संचालन के लिए आयोग प्रतिबद्ध है. इस उद्देश्य की पूर्ती के लिए निर्वाचन के दौरान मतदान केन्द्रों एवं अन्य स्थानों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही बेवकास्टिंग के माध्यम से भी सभी मतदान केन्द्रों की निगरानी की व्यवस्था की जा रही है. विभिन्न आईटी एप्लीकेशन का समुचित रूप से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है. जिसके माध्यम से आम जनों को उनके मतदान केन्द्रों की जानकारी उनके कम्प्यूटर/ मोबाईल पर प्राप्त हो सकेगी. साथ ही किसी भी व्यक्ति द्वारा C-Vigil App. के माध्यम से भी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. जिसका निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जायेगा.

    ये भी पढ़ें:लोकसभा के साथ ही गांडेय में उपचुनाव, 20 मई को डाले जाएंगे वोट

    आज की खबर करंट न्यूज चुनाव आयोग जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य चुनाव आयोग मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव को लेकर डीसी ने की बैठक, आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
    Next Article 19 अप्रैल से शुरू होगा चुनावी दंगल, 1.85 करोड़ युवा पहली बार डालेंगे वोट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.