Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विस चुनाव रिजल्ट LIVE : महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना बहुमत की ओर, कांग्रेस-एनसीपी पिछड़ी, हरियाणा में भाजपा को मिली बढ़त, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
    जोहार ब्रेकिंग

    विस चुनाव रिजल्ट LIVE : महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना बहुमत की ओर, कांग्रेस-एनसीपी पिछड़ी, हरियाणा में भाजपा को मिली बढ़त, कांग्रेस दूसरे नंबर पर

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    चंडीगढ़/मुंबई : हरियाणा से तीन मंत्री ओपी धनखड़, राम विलास शर्मा और कैप्टन अभिमन्यु पिछड़े जबकि महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंकज भुजबल और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा पीछे चल रहे हैं।
    08:54 AM, 24-OCT-2019
    महाराष्ट्र में भाजपा 71, शिवसेना 33 सीटों पर वहीं कांग्रेस 27, एनसीपी 33 सीटों पर आगे हैं। हरियाणा में भाजपा 33, कांग्रेस 22 और जेजेपी 2 सीटों पर आगे है।
    08:54 AM, 24-OCT-2019
    महाराष्ट्र में भाजपा से सीएम फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल और शिवसेना से आदित्य ठाकरे आगे हैं। कांग्रेस-एनसीपी से अजीत पवार, अमित देशमुख, अशोक चव्हाण आगे हैं।
    हरियाणा में सीएम खट्टर, बबिता फोगाट, कैप्टन अभिमन्यु, अनिल विज आगे हैं। वहीं कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई आगे चल रहे हैं।
    08:40 AM, 24-OCT-2019
    महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को बढ़त मिल गई है। वहीं कांग्रेस पीछे हो गई है। हरियाणा में भाजपा 18 सीटों पर जबकि कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है।
    08:30 AM, 24-OCT-2019
    महाराष्ट्र में भाजपा 26, शिवसेना 16 वहीं कांग्रेस 14, एनसीपी 6 सीटों पर आगे है। हरियाणा में भाजपा 7, कांग्रेस 9 और जेजेपी 1 सीट पर आगे चल रही है।
    08:22 AM, 24-OCT-2019
    महाराष्ट्र में भाजपा 20 वहीं शिवसेना 12 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस 6 और एनसीपी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
    08:19 AM, 24-OCT-2019
    जननायक जनता पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएंगी। सत्ता की चाबी जेजेपी के हाथ में रहेगी।
    08:13 AM, 24-OCT-2019
    हरियाणा और महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है।
    08:03 AM, 24-OCT-2019
    महाराष्ट्र और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर मतगणना शुरू हो गई है। संवेदनशील मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। एक घंटे बाद रुझान आने लगेंगे और दोपहर तक यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा।
    ०८:03 AM, 24-OCT-2019
    एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार
    दोनों राज्यों में भाजपा को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में भी यही संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र में भाजपा ने शिवसेना के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, जिसका मुख्य मुकाबला कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन से है। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है।

    08:03 AM, 24-OCT-2019
    महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 235 महिलाएं हैं। वहीं, हरियाणा में 104 महिलाओं सहित कुल 1169 प्रत्याशी मैदान में हैं। महाराष्ट्र में 269 और हरियाणा में हर विधानसभा क्षेत्र में एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। हालांकि गुरुग्राम के बादशाहपुर में एक अतिरिक्त मतगणना केंद्र बनाया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ हैं।

    06:00 AM, 24-OCT-2019
    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। दोपहर तक यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा।

    हरियाणा

    09:19 AM, 24-OCT-2019
    आदमपुर से टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट पीछे चल रही हैं। भाजपा के तीन दिग्गज नेता कैप्टन अभिमन्यु पीछे, ओम प्रकाश धनखड़ और राम बिलास शर्मा पीछे चल रहे हैं। चरखी दादरी से बबीता फोगाट पीछे चल रही हैं।
    09:16 AM, 24-OCT-2019
    आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई आगे, अंबाला कैंट से अनिल विज आगे, अंबाला सिटी से असीम गोयल आगे, असंध से बख्शीश सिंह विर्क आगे, अटेली से संतोष याद आगे, डबवाली से नैना चौटाला आगे, ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला आगे, गन्नौर से कुलदीप शर्मा आगे, गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र हुड्डा आगे चल रहे हैं।
    08:58 AM, 24-OCT-2019
    हरियाणा में सीएम खट्टर, बबिता फोगाट, कैप्टन अभिमन्यु, अनिल विज आगे हैं। वहीं कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी से कुलदीप बिश्नोई और दुष्यंत चौटाला आगे चल रहे हैं। असीम गोयल, चंद्र मोहन, रणदीप सुरजेवाला, मेवा सिंह भी आगे चल रहे हैं।
    08:53 AM, 24-OCT-2019

    • कविता जैन पहले राउंड में पीछे
    • जींद विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड में जेजेपी 346 वोटों से आगे
    • खरखोदा में कांग्रेस आगे, जेजेपी दूसरे पर
      08:48 AM, 24-OCT-2019
      हरियाणा में भाजपा को बढ़त मिल गई है। वहीं कांग्रेस पीछे हो गई है। बैलेट पेपरों की गणना में भाजपा 21, कांग्रेस 13, जजपा एक और अन्य दो सीटों पर आगे चले रहे हैं।
      08:45 AM, 24-OCT-2019
    • पहले कांग्रेस आगे थी, अब भाजपा आगे चल रही है
    • पहले राउंड में कुलदीप बिश्नोई को 3511 की लीड
    • पहले राउंड में कुलदीप को 5762 और सोनाली को 2251 वोट।
      08:34 AM, 24-OCT-2019
    • दादरी से बबीता फोगाट आगे चल
    • बड़ौदा से योगेश्वर दत्त आगे
    • भाजपा की सोनाली फोगाट पीछे
    • कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई आगे
      08:23 AM, 24-OCT-2019
    • गुरुग्राम में सभी चार सीटों पर भाजपा आगे
    • अंबाला सीट पर भाजपा के अनिल विज आगे
    • उचाना कलां से जजपा के दुष्यंत चौटाला आगे
      08:15 AM, 24-OCT-2019
    • शुरुआत में भाजपा आगे चल रही है
    • करनाल से भाजपा के मनोहर लाल खट्टर आगे
    • रोहतक में गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे
      08:02 AM, 24-OCT-2019
    • हरियाणा में विधानसभा चुनाव मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले बैलेट पेपर की गणना की जा रही है, उसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। काउंटिग सेंटर थ्री-टायर सिक्योरिटी सिस्टम से लैस हैं। मतगणना केंद्र के भवन के बाहरी तरफ सड़क पर हरियाणा पुलिस, मतगणना केंद्र के परिसर के मुख्य द्वार पर स्टेट आर्म फोर्स और मतगणना केंद्र के प्रवेश द्वार के बाहर केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं।
    • प्रदेश में भाजपा को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में
    haryana election result Latest news maharashtra election result
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची समेत राज्य के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त – व्यस्त
    Next Article रिश्ता हुआ शर्मसार, चाचा ने तीन वर्ष की मासूम भतीजी को बनाया अपने हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को देर रात पकड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.