Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करते हुए कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे कर लिए। लिस्ट ए में वनडे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वनडे मुकाबले शामिल होते हैं। यह उपलब्धि कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ दिल्ली की ओर से खेलते हुए बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हासिल की। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर के बाद 16,000 लिस्ट ए रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
𝗠𝗮𝗷𝗼𝗿 𝗺𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲! 🫡
Yet another record to Virat Kohli’s name, en route to a fabulous century for Delhi against Andhra in the Vijay Hazare Trophy 👏🔝#VijayHazareTrophy | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/UG1GHytMuC
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 24, 2025
वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट कोहली ने केवल 343 मैचों में यह आंकड़ा छुआ और ऐसा करने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा ग्राहम गूच, ग्रीम हिक, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, विवियन रिचर्ड्स, रिकी पोंटिंग, गॉर्डन ग्रीनिज और सनथ जयसूर्या कर चुके हैं। खास बात यह है कि इन सभी में कोहली का औसत सबसे बेहतर 57.34 है। वनडे क्रिकेट में कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने 308 वनडे मैचों में 58.46 की औसत से 14,557 रन बनाए हैं और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 53 शतक उनके नाम हैं।
कोहली बनाम सचिन
हालांकि, लिस्ट ए क्रिकेट में कुल रन और शतक के मामले में वह अभी सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। सचिन ने 21,999 रन और 60 शतक बनाए हैं, जबकि कोहली के नाम 16,000 रन और 58 शतक दर्ज हैं। मैच की बात करें तो आंध्र प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने खबर लिखे जाने तक 30 ओवर में 2 विकेट पर 245 रन बना लिए थे। विराट कोहली 118 रन और नितीश राणा 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
लिस्ट A क्रिकेट क्या होता है?
List A क्रिकेट में एक दिन के मैच (50 ओवर या कुछ मामलों में 40 ओवर के मैच) शामिल होते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच और घरेलू वनडे मैच दोनों को कवर करता है। इसे वनडे फॉर्मेट का घरेलू या अंतरराष्ट्रीय स्तर कहा जा सकता है।
Also Read : नए रोजगार कानून पर सियासत तेज, पीएम मोदी ने किया VB-G RAM G एक्ट का बचाव


