Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : नवादा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, गोलीबारी व पत्थरबाजी में 6 लोग घायल, गांव में दहशत
    बिहार

    बिहार : नवादा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, गोलीबारी व पत्थरबाजी में 6 लोग घायल, गांव में दहशत

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नवादा। नगर थाना क्षेत्र के गोनावा में शुक्रवार की रात्री दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प व गोलीबारी में 6 लोग घायल हुए हैं। एक युवक के हाथ में गोली लगी है। जिसकी स्थिति गंभीर बताई जाती है।

    मौके पर सदर अस्पताल में एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद पहुंचकर मामले की जांच की ।हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रोड़ेबाजी में एक पक्ष के पांच युवक बुरी तरह से घायल हो गए है।सभी घायलों को परिजनों ने आनन फानन में नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा सभी का इलाज जारी है।

    गोलीबारी में गोनावा निवासी शंभू सिंह पिता स्व शिवनंदन सिंह को दाया हाथ में गोली लगी है।वही रोड़ेबाजी में पांच युवक बुरी तरह से घायल हो गए है।घायलों में गोनावा के अमन कुमार , छोटू कुमार, विकाश कुमार ,मनु कुमार ,हिमांशु कुमार बताए जाते है।

    पीड़ित परिवार ने गोनवा गांव के मौसम कुमार पिता समकरण सिंह , झगन सिंह पिता स्व शिवबालक सिंह , टनू कुमार पिता स्व गौकरण सिंह ,अखलेश सिंह, पिता उमेश सिंह , अमन कुमार पिता दिलीप सिंह, बीटू कुमार पिता अखलेश सिंह , निवास कुमार पिता बुधन सिंह पर घर पर चढ़ कर गोली बारी करने का आरोप लगाया है .फिलहाल घटना की सूचना पर सदर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद सदर अस्पताल पहुंच कर गोलीबारी और रोड़ेबाजी में घायल युवकों से मिल मामले की जांच में जुट गए है।

    पीड़ित परिवार ने बताया की गांव के मनचलों ने शराब के नशे में धुत युवकों ने घर पर चढ़ कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.वहीं गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।बरहाल नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । गांव में तनाव व्याप्त है सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद ने कहा है कि शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने दी दुमका के पूर्व सीओ दिलीप कुमार महतो पर विभागीय कार्रवाई की अनुमति, अधिसूचना जारी
    Next Article राज्य के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, रांची से देवघर और गोवा के लिए विमान सेवा का शेड्यूल जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.