Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 12:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»नो-एंट्री को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, लाठीचार्ज
    चाईबासा

    नो-एंट्री को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, लाठीचार्ज

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2025Updated:October 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नो-एंट्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के तांबो चौक इलाके में बीती रात नो-एंट्री आंदोलन के दौरान प्रदर्शन और पुलिस के बीच झड़प हुई। सैकड़ों ग्रामीणों ने एनएच-220 और चाईबासा बाईपास मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर सड़क जाम किया।

    जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इधर-उधर भागे।

    ग्रामीणों का कहना है कि दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी कारण से वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को वे परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के आवास घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तांबो चौक पर ही रोक दिया। इसके बाद उन्होंने धरने पर बैठकर खाना बनाया, गीत-संगीत किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

    रात में पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया, तो प्रदर्शनकारी दोबारा पथराव करने लगे। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सदर एसडीपीओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

    घटना के बाद तांबो चौक और आसपास इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और सड़क पर यातायात बहाल कर दिया गया है। ग्रामीण नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक दिन के समय भारी वाहनों पर पाबंदी नहीं लगाई जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    सदर सीओ ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता शांति और जनसुरक्षा बनाए रखना है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

     

     

    नो-एंट्री आंदोलन में हिंसक झड़प पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का किया इस्तेमाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेल्डिंग दुकानदार की चा’कू गोदकर ह’त्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    Next Article मजदूरों से भरी बस में लगी भयंकर आग, 2 की मौ’त, 12 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.