Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वेल्डिंग दुकानदार की चा’कू गोदकर ह’त्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    जोहार ब्रेकिंग

    वेल्डिंग दुकानदार की चा’कू गोदकर ह’त्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read30
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वेल्डिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने वेल्डिंग दुकानदार जसीमुद्दीन अंसारी की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को बीती देर रात अंजाम दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-98 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया, जिससे लंबे समय तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

    कॉल कर बुलाया, फिर कर दी हत्या

    जानकारी के अनुसार, मृतक जसीमुद्दीन अंसारी हरिहरगंज बाजार में अपनी वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात करीब 10 बजे किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर वेल्डिंग का काम करने के बहाने बुलाया। जसीमुद्दीन जैसे ही वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिहार के औरंगाबाद रेफर कर दिया।

    इलाज के दौरान मौत, भड़के ग्रामीण

    औरंगाबाद में इलाज के दौरान जसीमुद्दीन की मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर हरिहरगंज पहुंची, ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों लोग एनएच-98 पर उतर आए और सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने तथा अपराधियों को जल्द पकड़ने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।

    परिवार में मचा कोहराम

    मृतक जसीमुद्दीन अंसारी अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। पत्नी, बच्चे और परिजन लगातार रो-रोकर बेहोश हो जा रहे हैं।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की पुष्टि करते हुए हरिहरगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

    Also Read : बिहार चुनाव 2025: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 3 शिक्षक निलंबित

    angry villagers block road Welding shop owner stabbed to death गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम वेल्डिंग दुकानदार की चाकू गोदकर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव 2025: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 3 शिक्षक निलंबित
    Next Article नो-एंट्री को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, लाठीचार्ज

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.