Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 11:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पेटिया बस्ती में STP निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, पुलिस तैनात
    झारखंड

    पेटिया बस्ती में STP निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, पुलिस तैनात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    STP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र के जीतपुर जोड़िया के पास स्थित पेटिया बस्ती में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण को लेकर शनिवार को ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जोरदार विरोध किया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

    ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी रैयती और आबादी वाली जमीन पर बिना पूर्व सूचना और सहमति के जबरन यह प्लांट बनाया जा रहा है। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। महिलाओं ने कहा कि जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं छोड़ेंगे।

    स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। महिला पुलिस ने रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग की, जिसके दौरान ग्रामीण महिलाओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सीसीआर डीएसपी और जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सत्यम सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम मौजूद थी।

    अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और वार्ता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन निर्माण कार्य शुरू किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया है।

    Also Read : जामताड़ा महाविद्यालय में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

    Bhagaband OP Dhanbad Jeetpur Joria Jharkhand news land dispute local administration Municipal Corporation Petia Basti Police Deployment protest demonstration rural protest Sewage Treatment Plant (STP) construction STP निर्माण ग्रामीण विरोध जमीन विवाद जीतपुर जोड़िया झारखंड समाचार धनबाद नगर निगम पुलिस तैनाती पेटिया बस्ती भागाबांध ओपी विरोध प्रदर्शन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थानीय प्रशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा महाविद्यालय में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
    Next Article महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, नई कमेटी की घोषणा जल्द

    Related Posts

    झारखंड

    BIT मेसरा के छात्रों ने कचड़े से बनाया इको फ्रेंडली डस्टबिन

    May 9, 2026
    झारखंड

    पलामू टाइगर रिजर्व में करंट की चपेट में आया कर्मचारी, मौत के बाद परिजनों का बवाल

    May 9, 2026
    गढ़वा

    किसानों के हक पर डाका डालने वाले जमाखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा : उपायुक्त

    May 9, 2026
    Latest Posts

    सुवेंदु अधकारी ने रचा इतिहास, बंगाल में बने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री; पीएम मोदी ने जताया सम्मान

    May 9, 2026

    BIT मेसरा के छात्रों ने कचड़े से बनाया इको फ्रेंडली डस्टबिन

    May 9, 2026

    पलामू टाइगर रिजर्व में करंट की चपेट में आया कर्मचारी, मौत के बाद परिजनों का बवाल

    May 9, 2026

    किसानों के हक पर डाका डालने वाले जमाखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा : उपायुक्त

    May 9, 2026

    हजारीबाग में 39 पुलिस अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.