Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वन विभाग के चक्रव्यूह में उलझे ग्रामीण और बिजली विभाग के कर्मी, जनता अपने उपर लगे आरोपों से किया इनकार
    झारखंड

    वन विभाग के चक्रव्यूह में उलझे ग्रामीण और बिजली विभाग के कर्मी, जनता अपने उपर लगे आरोपों से किया इनकार

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2023Updated:October 28, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा: जिले के किस्को प्रखंड मे इन दिनों वन विभाग और बिजली विभाग एवं पाखर पठारी क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाखर पठारी क्षेत्र में बीते दिनों वन विभाग के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण को लेकर गाड़े गए पोल खंभे के ईर्द-गिर्द बिजली विभाग के कर्मियों के कहने पर ग्रामीणों द्वारा लकड़ी काटे जाने का मामला तुल पकड़ने लगा है. ग्रामीणों ने इसका पूरजोर विरोध करते हुए वन विभाग के विरोध में एकजुटता का प्रदर्शन किया.

    ग्रामीणों को बदनाम करने में तुला हुआ है वन विभाग

    इस बीच ग्रामीणों ने वन विभाग के कार्यों से खफा होकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वन विभाग हम सीधे-साधे जनता को बिजली विभाग के इशारे पर पेड़ काटे जाने का जो आरोप लगाया गया है, वह पूरी तरह से गलत और निराधार है. ग्रामीणों के अनुसार बिजली विभाग के कर्मियों के कहने पर पेड़ काटे जाने को लेकर हम लोगों को वन विभाग बदनाम करने में तुली हुई है जो वास्तव मे बिल्कुल भी सही नहीं है. इन ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वन विभाग बेबुनियाद और मनगढ़ंत कहानी बनाकर ग्रामीणों को बेवजह परेशान कर रही है. इधर पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति आक्रोशित होते हुए कहा कि वन विभाग अपनी कार्यशैली सुधारे और जनता और बिजली विभाग के कर्मियों के उपर आरोप लगाना बंद करें. साथ ही चेतवानी देते हुए कहा की वरना बाध्य होकर वन विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

    आये दिन बड़े पैमाने पर होता है लकड़ी तश्करी का खेल

    बता दें कि बीते दिनों भुरसाखाड़ और डहरबाटी के इर्द-गिर्द हरे भरे पेड़ काटे जाने मामले को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार के आदेशानुसार टीम गठित कर वन विभाग की टीम ने छापामारी कर अग्रतर कार्रवाई की थी. उक्त छापामारी अभियान में वन विभाग को सखुआ बोटा बरामद हुआ था जिसे लेकर वन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई से बिजली विभाग के कर्मियों और क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसी के बाद ग्रामीणों ने डहरबाटी यात्री शेड के समीप एकत्रित होकर वन विभाग के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य किया है. गांव वालों ने भी इसका जमकर विरोध प्रकट करते हुए वन विभाग को नसीहत देते हुए कहा कि वन विभाग पहले लकड़ी माफियाओं को संरक्षण देने से बाज आए उसके बाद जनता को झूठे आरोप में फंसाने के बारे में सोचे. ग्रामीणों ने बताया की पाखर पठारी क्षेत्रों में आये दिन बड़े पैमाने पर लकड़ी तश्करी का खेल जोरों पर किया जाता है जिसपर अंकुश लगाने में अब तक वन विभाग की टीम नाकाम साबित हुई है. और बेवजह का हम गांव वालों को परेशान करने का कार्य कर रही है जो बिल्कुल झूठ और बेबुनियाद है.

    रेंजर अरूण कुमार ने कहा ग्रामीणों के उपर किसी तरह का कोई आरोप दर्ज नहीं

    किस्को के भुरसाखाड़ और डहरबाटी क्षेत्र में वनों की कटाई मामले पर रेंजर अरूण कुमार से दूरभाष पर बात करने पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के उपर किसी तरह का कोई आरोप दर्ज नहीं किया गया है सिर्फ संवेदक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है. साथ ही बिजली विभाग से पेड़ काटे जाने को लेकर एनओसी ली गई है या नहीं इसको लेकर स्पष्टीकरण की मांग की गई है. वहीं स्थानीय ग्रामीण सुखनाथ नगेसिया, जयनंदन नगेसिया, मंगल नगेसिया, बिरकू नगेसिया, एतवा बारला, सुखन नगेसिया, शनिचरवा नगेसिया, बिफना नगेसिया, पतरस नगेसिया, बीरेंद्र नगेसिया, नंदकिशोर नगेसिया, बिजेंद्र नगेसिया, सहेबा मुंडा, मुनेश्वर नगेसिया, सामेल नगेसिया, सिटकम नगेसिया कोचे मुंडा, जीतेंद्र नगेसिया, बंधना मुंडा, सुखनंदन नगेसिया, विगन नगेसिया सहित अन्य ने वन विभाग के कार्यों से खफा होकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

    ये भी पढ़ें:एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल, हड़कंप

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज किस्को प्रखंड जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिजली विभाग मुख्य समाचार रेंजर अरूण कुमार लकड़ी तश्करी लेटेस्ट न्यूज लोहरदगा वन विभाग सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल, हड़कंप
    Next Article BPSC ने जारी किया 67वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट, अमन आनंद ने किया टॉप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    Latest Posts

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.