Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»JUSTICE YASHWANT VARMA के घर में मिले नोटों के ढेर का VIDEO आया सामने
    ट्रेंडिंग

    JUSTICE YASHWANT VARMA के घर में मिले नोटों के ढेर का VIDEO आया सामने

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2025Updated:March 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जस्टिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार देर रात दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास पर कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी पाए जाने के मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी. इस रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा के घर के स्टोर रूम में मिली नकदी और होली की रात वहां लगी आग की घटनाओं से जुड़े वीडियोज और तस्वीरें भी शामिल हैं.

    न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास पर जली हुई नकदी का वीडियो भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपलोड किया गया।
    न्यायपालिका में ऐसी पारदर्शिता और जवाबदेही अभूतपूर्व। pic.twitter.com/g0d7OP9ljH

    — Surendra Rajput ‏ (@ssrajputINC) March 22, 2025

    रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस वर्मा ने साफ तौर पर कहा कि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य ने कभी भी अपने घर के स्टोर रूम में नकदी नहीं रखी थी. उन्होंने यह भी कहा कि यह विचार कि नकदी उनके द्वारा रखी गई थी, ‘‘पूरी तरह से हास्यास्पद’’ है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस डीके उपाध्याय को इस मामले की जांच सौंपा था. रिपोर्ट में बताया गया कि जस्टिस वर्मा के घर के स्टोर रूम से भारतीय मुद्रा की चार से पांच अधजली गड्डियां मिलीं, जो होली की रात आग लगने के बाद बरामद की गईं. आग बुझाने के दौरान मलबा और जली हुई वस्तुएं भी हटाई गईं.

    जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पुलिस आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जस्टिस वर्मा के घर के गार्ड के अनुसार, जिस कमरे में आग लगी थी, वहां से मलबा और जली हुई वस्तुएं हटा दी गई थीं. रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि घर में तैनात कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के कमरे में प्रवेश करने का कोई प्रमाण नहीं मिला. न्यायमूर्ति उपाध्याय ने 21 मार्च को तैयार रिपोर्ट में कहा, “प्रथम दृष्टया, यह मामला गहन जांच की मांग करता है.” यह रिपोर्ट शनिवार रात सार्वजनिक की गई और इसके साथ ही इस मामले से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं.

    Also Read : World Meteorological Day 2025 : थीम, इतिहास और महत्व

    cash Delhi high court Fire Holi night incidents investigation report Justice Yashwant Verma official residence Photos Saturday night. storeroom Supreme Court Videos आग आधिकारिक आवास घटनाएं जस्टिस यशवंत वर्मा जांच रिपोर्ट तस्वीरें दिल्ली हाईकोर्ट नकदी वीडियोज शनिवार देर रात सुप्रीम कोर्ट स्टोर रूम होली की रात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWorld Meteorological Day 2025 : थीम, इतिहास और महत्व
    Next Article जामताड़ा में देर रात पेट्रोल कर्मी की गो’ली मा’रकर ह’त्या, लूटा पैसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब कोई बच्चा नहीं रहेगा उपेक्षित, “सतर्क सिमडेगा” से मिलेगा संरक्षण और सहारा

    June 15, 2026
    Latest Posts

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026

    अब कोई बच्चा नहीं रहेगा उपेक्षित, “सतर्क सिमडेगा” से मिलेगा संरक्षण और सहारा

    June 15, 2026

    नशा, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

    June 15, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.