Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चलते-चलते धधक उठी गाड़ी, साहिबगंज में ड्राइवर और खलासी ने कूदकर जान बचाई
    झारखंड

    चलते-चलते धधक उठी गाड़ी, साहिबगंज में ड्राइवर और खलासी ने कूदकर जान बचाई

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 5, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाइवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के पास चलती हाइवा में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक और खलासी ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

    कैसे लगी आग

    मिली जानकारी के मुताबिक, बीआर 10GB 7652 नंबर की हाइवा स्टोन चिप्स लोड कर बोरियो की ओर जा रही थी। इसी दौरान डुमरिया के पास गाड़ी के केबिन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक चंदन मंडल और उसका खलासी तुरंत गाड़ी से कूद गए। कुछ ही पलों में पूरी हाइवा आग की लपटों में घिर गई।

    देखते ही देखते जलकर राख हुई गाड़ी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    दमकल पहुंची, तब काबू में आई आग

    घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद पुलिस जली हुई गाड़ी को सड़क से हटाने में जुट गई।

    डेढ़ घंटे तक जाम, लोगों को हुई परेशानी

    हादसे के बाद बोरियो-तीनपहाड़ मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। आग बुझने के बाद ही धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

    दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

    स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ी देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई। हालांकि, समय रहते चालक और खलासी के कूद जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

    Also Read : ओरमांझी में गैस माफिया पर कार्रवाई, बिरयानी दुकान से अवैध रिफिलिंग का खुलासा

    Breaking news driver safe jump dumper fire case fire brigade delay Jharkhand accident news latest updates. moving truck fire India Ranchi Latest News road blockage Jharkhand Sahibganj fire incident Today News Trending News vehicle fire India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओरमांझी में गैस माफिया पर कार्रवाई, बिरयानी दुकान से अवैध रिफिलिंग का खुलासा
    Next Article पलायन से आत्मनिर्भरता तक: सुहागिनी दीदी की खेती ने लिखी सफलता की कहानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.