Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाकुलिया में बनेंगे वंदे भारत ट्रेन के कोच, 4000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
    झारखंड

    चाकुलिया में बनेंगे वंदे भारत ट्रेन के कोच, 4000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वंदे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के चाकुलिया प्रखंड में अब वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच तैयार होंगे। इसके लिए यहां एमएस वोल्टास रेल प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी एक बड़ी निर्माण इकाई स्थापित करने जा रही है। इस परियोजना पर लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसका निर्माण 300 एकड़ से अधिक जमीन पर किया जाएगा।

    बुधवार को जमशेदपुर परिसदन में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती और कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं सलाहकार विष्णु गर्ग के बीच एक अहम बैठक हुई, जिसमें अब तक की प्रगति और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

    ईस्ट जोन की पहली वंदे भारत कोच निर्माण यूनिट

    यह यूनिट पूर्वी भारत की पहली ऐसी निर्माण इकाई होगी, जो देश की महत्वाकांक्षी योजना वंदे भारत ट्रेन के लिए कोच तैयार करेगी। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण के बाद इसे अतिरिक्त 400 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर और अधिक विस्तारित किया जाएगा।

    स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

    इस यूनिट के स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर 4000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे इलाके की आर्थिक स्थिति में सुधार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    जल्द होगा राज्य सरकार और कंपनी के बीच एमओयू

    विधायक समीर कुमार मोहंती ने बताया कि अगले महीने राज्य सरकार और कंपनी के बीच एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली अबुआ सरकार की दूरदर्शिता और जनहितकारी सोच का परिणाम बताया।

    विधायक ने यह भी कहा कि यह परियोजना बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र और पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगी। इसके धरातल पर उतरते ही बेरोजगारी में कमी और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

    Also Read : 1 अगस्त से 125 यूनिट तक फ्री बिजली, नीतीश सरकार का ऐलान

    300 acres land 300 एकड़ भूमि 4000 करोड़ परियोजना 4000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार Chakulia Coach Manufacturing East Singhbhum Employment Opportunities industrial development jamshedpur Jharkhand industry Jharkhand news more than 4000 youth will get employment MS Voltas Rail Pvt Ltd railway coach factory Vande Bharat Express Vande Bharat train coaches will be made in Chakulia एमएस वोल्टास रेल प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक विकास कोच निर्माण चाकुलिया चाकुलिया में बनेगा वंदे भारत ट्रेन के कोच जमशेदपुर झारखंड उद्योग झारखंड खबरें पूर्वी सिंहभूम रेलवे कोच फैक्ट्री रोजगार अवसर वंदे भारत एक्सप्रेस ₹4000 crore project
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1 अगस्त से 125 यूनिट तक फ्री बिजली, नीतीश सरकार का ऐलान
    Next Article मुजफ्फरपुर से बरौनी तक बनेगा 102 किमी लंबा फोरलेन, अगस्त में टेंडर की संभावना

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.