Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»यूएस ओपन : सेरेना विलियम्स को हराकर 19 साल की बियांका ने रचा इतिहास
    खेल-सिनेमा

    यूएस ओपन : सेरेना विलियम्स को हराकर 19 साल की बियांका ने रचा इतिहास

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    वाशिंगटन : यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में युवा जोश की जीत हुई और अनुभव बाजी मारने से चूक गया। अमेरिकी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स 24वां ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम नहीं कर पाईं। यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स फाइनल के रोमांचक मुकाबले में कनाडा की बियांका एंड्रेस्क्यू ने इतिहास रचते हुए सेरेना विलियम्स को हरा दिया।
    फाइनल मुकाबले में बियांका ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए अमेरिकी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को 6-3, 7-5 से हराकर यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। बियांका यूएस ओपन में सिंगल्स के फाइनल का खिताब जीतने वाली कनाडा की पहली महिला खिलाड़ी हैं। बता दें कि वर्ल्ड नंबर 15 बियांका ने सेमीफाइनल में 12वें नंबर की स्विस खिलाड़ी बेलिंडा बेनकिक को 7-6, (7-3), 7-5 से मात दी थी।

    वहीं सेरेना विलियम्स ने सेमीफाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 6-3, 6-1 से हराकर यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स के फाइनल में रिकॉर्ड 10वीं बार जगह बनाई थी।

    यह पिछले छह प्रमुख टूर्नामेंट में सेरेना का चौथा फाइनल था। वह पिछले दो वर्षों से विंबलडन में उपविजेता रही हैं, 2018 में एंजेलिक कर्बर और जुलाई में सिमोना हालेप से सेरेना को हार मिली थी।
    अमेरिकी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराकर यूएस ओपन खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बियांका एंड्रेस्क्यू को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बधाई दी। जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट कर कहा कि बधाई हो आपने इतिहास रचा है और पूरे देश को बहुत गौरवान्वित किया है।
    सेरेना ने जब अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीता था तब कनाडा की पहली महिला खिलाड़ी और अब चैंपियन बन चुकीं बियांका का जन्म हुआ था। बियांका से 18 साल बड़ी सेरेना ने 1999 में अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीता था। 23 ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना मां बनने के बाद एक बार फिर से चैंपियन बनने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन 19 साल की बियांका के धारदार खेल से ऐसा नहीं हो पाया।
    यूएस ओपन में सेरेना को मात देकर बियांका ने रिकार्ड कायम किया है। मारिया शारापोवा के बाद यूएस ओपन का खिताब हासिल करने वाली बियांका सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं हैं। शारापोवा ने 2006 में अमेरिकी ओपन जीता था।
    इससे पहले बियांका और सेरेना के बीच मुकाबला रोजर्स कप में हुआ था। जहां दोनों का खिताबी जंग में आमना-सामना हुआ था, यहां भी सेरेना विलियम्स को खिताबी मुकाबले में निराशा हाथ लगी थी। इस मुकाबले को जीतकर बियांका 50 साल बाद रोजर्स कप जीतने वाली कनाडा की पहली खिलाड़ी बनी थीं।

    सेरेना को रोजर्स कप के फाइनल में बियांका के खिलाफ पहले सेट के दौरान ही रिटायर होना पड़ा था। उन्हें पीठ में दर्द की समस्या के चलते बीच मैच से हटने को मजबूर होना पड़ा था। जिस समय सेरेना मुकाबले से बाहर गई थीं उस समय बियांका 3-1 से आगे थीं।

    सेरेना मां बनने के बाद अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई हैं, जिसकी वजह से उन पर संन्यास लेने का भी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस हार के बाद यह दबाव और बढ़ सकता है।

    #Sports News Tenis Us open
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article पेटीएम ऐप पर किसी भी क्यूआर कोड से यूपीआई भुगतान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.