Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»ड्रंक एंड ड्राइव जांच के दौरान बवाल, धनबाद में ट्रैफिक पुलिस पर हमला, FIR दर्ज
    झारखंड

    ड्रंक एंड ड्राइव जांच के दौरान बवाल, धनबाद में ट्रैफिक पुलिस पर हमला, FIR दर्ज

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सीएमआरआई (CMRI Gate) के पास ट्रैफिक पुलिस की टीम ड्रंक एंड ड्राइव और एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सिटी सेंटर की ओर से आ रही एक टाटा पंच कार (JH10DH6065) को रोकने का इशारा किया गया। आरोप है कि चालक ने रुकने की बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

    ब्रेथ एनालाइजर में शराब की पुष्टि

    ट्रैफिक विभाग के परिचारी प्रवर राकेश कुमार दुबे की शिकायत के मुताबिक, चालक विपुल कुमार सिंह की ब्रेथ एनालाइजर जांच की गई, जिसमें शराब की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई। इसके बाद मामला और बिगड़ गया। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, चालक भड़क गया और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने ऑन-ड्यूटी जवानों को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दी और माहौल तनावपूर्ण कर दिया।

    थाने में भी बवाल, दस्तावेज फाड़े

    मामला यहीं नहीं रुका। चालक के बुलाने पर उसके दो साथी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान ट्रैफिक कर्मी की वर्दी फाड़ दी गई और उन्हें हल्की चोटें भी आईं। थाने लाए जाने के बाद भी आरोपियों ने जब्ती सूची फाड़ दी और वाहन छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और दस्तावेज नष्ट करने जैसी धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विपुल कुमार सिंह और अनिमेष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

    Also Read : डीसी भजंत्री निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ कल करेंगे बैठक, RTE नियमों पर होगी चर्चा

    #BreakingNews #CMRIGate #DrunkAndDrive #PoliceAssault #RoadSafety #TrafficPolice Arrest CrimeNews Dhanbad Fir IndianPolice jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी भजंत्री निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ कल करेंगे बैठक, RTE नियमों पर होगी चर्चा
    Next Article कोर्ट से लौट रहे पिता-पुत्र पर चाकू और बोतल से हमला, बोलेरो से रौंदने की कोशिश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026
    Latest Posts

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.